IMD Rain Alert : भीषण गर्मी के दिनों की होगी छुट्टी, अब मिलेगा सुहाना मौसम, IMD का बारिश वाला नया अलर्ट जारी

IMD Rain Alert : पिछले कुछ दिनों से दिल्ली एनसीआर में पड़ रही भीषण गर्मी से अब छुटकारा मिलने वाला है । क्योंकि मौसम विभाग ने ऐसी जानकारी दी है जिसे सुनकर हर किसी को राहत मिलने वाली है । मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी कर जानकारी दी है कि आज से भीषण गर्मी की छुट्टी होने वाली है । क्योंकि आज से हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में मौसम करवट लेने वाला है । (aaj ka mausam)
IMD के नए अलर्ट के अनुसार आज दिनभर दिल्ली एनसीआर के आसमान में बादल छाए रहेंगे कुछ इलाकों में तो बूंदाबांदी हो सकती है । मौसम विभाग के अनुसार चिलचिलाती धूप से तो आज से ही राहत मिल जाएगी लेकिन कल यानि कि 1 जुलाई से अगले तीन दिनों तक हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में बादल जमकर बरसने वाले हैं । (Weather Update)

1 जुलाई से शुरु होगी प्री मॉनसून
मौसम विभाग के अनुसार 5 जुलाई को मॉनसून दिल्ली एनसीआर में दस्तक देने वाला है लेकिन उससे पहले प्री मॉनसून की जमकर बारिश होने वाली है जिसके बाद भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है । दिल्ली एनसीआर, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद, मेवात, सोनीपत, पानीपत, रोहतक और आसपास के इलाकों में 50 फीसदी तक बारिश का अनुमान है जबकि तीन जुलाई को हरियाणा के अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है । (Delhi NCR Weather Report)
सोमवार को भीषण गर्मी ने सताया
मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार सोमवार को भीषण गर्मी ने गुरुग्राम जिले को खूब तपाया । IMD के अनुसार सोमवार को गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया लेकिन अब इस भीषण गर्मी से राहत दिलाने वाले दिन आने वाले हैं । (Rain Alert)