IAS Pardeep Singh ने संभाला मानेसर नगर निगम आयुक्त का कार्यभार, मूलभूत सुविधाओं में सुधार पहली प्राथमिकता
आयुक्त ने भी स्पष्ट किया कि मानेसर नगर निगम के सदन के साथ मिलकर पार्षदों के सहयोग से विकास कार्यों को गति दी जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के आमजन से अपील करते हुए कहा कि नगर निगम से संबंधित किसी भी काम या शिकायत के लिए वे बिना संकोच निगम कार्यालय में आ सकते हैं।

IAS Pardeep Singh : 2020 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी प्रदीप सिंह ने बुधवार को विधिवत रूप से नगर निगम मानेसर के नए आयुक्त का कार्यभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले सिंह नूंह में अतिरिक्त जिला उपायुक्त और जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएँ दे रहे थे।
गुरुग्राम जिला प्रदीप सिंह के लिए एक परिचित क्षेत्र है, क्योंकि वे पूर्व में एसडीएम सोहना और एसडीएम पटौदी के पदों पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। मानेसर नगर निगम आयुक्त का पदभार संभालने के बाद प्रदीप सिंह ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं में सुधार करना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी।

उन्होंने बताया कि आमजन को निगम की ओर से दी जाने वाली सेवाओं और सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी कार्यसूची में पहले नंबर पर है। इनमें मुख्य रूप से शामिल हैं।
प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित कार्य।
जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र का समय पर वितरण।
सीवर और सफाई व्यवस्था में व्यापक सुधार।

सिविल के कामों को निर्धारित समय पर पूरा करना (समय पर डिलीवरी)।
आयुक्त ने भी स्पष्ट किया कि मानेसर नगर निगम के सदन के साथ मिलकर पार्षदों के सहयोग से विकास कार्यों को गति दी जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के आमजन से अपील करते हुए कहा कि नगर निगम से संबंधित किसी भी काम या शिकायत के लिए वे बिना संकोच निगम कार्यालय में आ सकते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्रवासियों को जरूरी सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए नगर निगम पूरी तरह प्रतिबद्ध है।











