Hookah Chor : फरुखनगर में हुक्का चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, कई पुराने मामलों में थे वांटेड

Hookah Chor : गुरुग्राम के फरुखनगर थाना क्षेत्र में हुक्का चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है। यह कार्रवाई अपराध शाखा फरुखनगर की टीम ने की है। गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों पर पहले भी कई आपराधिक केस दर्ज हैं । पुलिस ने जानकारी दी है दोनों आरोपी नशे के आदी है और नशा करने के लिए ही चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं ।

इस शिकायत के आधार पर दर्ज हुआ मामला

4 दिसंबर 2025 को एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया था कि सोनालिका ट्रैक्टर एजेंसी, फरुखनगर के पास किसी अज्ञात व्यक्ति ने हुक्का चोरी कर लिया। शिकायत की जांच के बाद थाना फरुखनगर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

दो आरोपी गिरफ्तार

अपराध शाखा की टीम ने तत्परता दिखाते हुए 4 दिसंबर को दो आरोपियों को फरुखनगर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान इस प्रकार है—

  • धीरज (28 वर्ष), निवासी गांधीनगर, गुरुग्राम

  • सचिन (29 वर्ष), निवासी फरुखनगर, गुरुग्राम

नशे के लिए वारदात करते थे

पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे नशे के आदी हैं और नशा खरीदने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। उन्होंने सिर्फ इस केस में ही नहीं, बल्कि गुरुग्राम में 5 अन्य चोरी की घटनाओं में भी शामिल होने की बात कबूली।

जांच में पता चला कि दोनों आरोपी पहले भी कई गंभीर मामलों में शामिल रहे हैं

  • सचिन: मारपीट, हत्या के प्रयास और धोखाधड़ी के 3 मामले दर्ज

  • धीरज: मारपीट व हत्या के प्रयास के 3 मामले पहले से दर्ज

 चोरी का सामान बरामद

पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से 3 हुक्के, 1 मोटरसाइकिल जिसका उपयोग वारदात में किया गया बरामद की है। फरुखनगर पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को 5 दिसंबर 2025 को अदालत में पेश किया गया जहां से दोनों आरोपियों को भोंडसी जेल भेज दिया है ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button
Created with ❤