Haryna News: हरियाणा में दर्दनाक हादसा, 4 लोगों की मौत, खिड़कियां काटकर शव निकाले बाहर

Haryana News: हरियाणा के महेंद्रगढ़ में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। देर रात 2 बजे तेज रफ्तार का डंपर में घुस गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई।

Haryana News: हरियाणा के महेंद्रगढ़ में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। देर रात 2 बजे तेज रफ्तार का डंपर में घुस गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भयंकर था की कार बुरी तरह से चिपक गई। 5 घंटे की मशक्कत के बाद खिड़कियों को काटकर शव बाहर निकाले गए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए महेंद्रगढ़ के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है।

मृतकों की पहचान गुरुग्राम निवासी सिकोपुर के गौरव व सचिन, पंचगांव के कंवरपाल और यूपी के सचिन के रूप में हुई है। सचिन गुरुग्राम में जिम चला रहा था।

कुआं पूजन कार्यक्रम के लिए महेंद्रगढ़ आए थे
जानकारी के मुताबिक 4 लोग वरना कार में महेंद्रगढ़ में कुआं पूजन में शामिल होने के लिए गए थे। कार्यक्रम के बाद रात को महेंद्रगढ़ से कनीना होते हुए गुरुग्राम जा रहे थे।

डंपर में घुसी कार, 90 की थी स्पीड
उन्हानी गांव की नहर के पास रोड टूटा हुआ था। इस वजह से आगे चल रहे डंपर की स्पीड कम हुई थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आ रही कार डंपर में घुस गई। इस वजह से शवों को निकालने के लिए पुलिस ने सुबह 2 क्रेन बुलाई।

खिड़कियां काटकर शव निकाले
शवों को पहले क्रेन के जरिए बाहर निकाला गया। इसके बाद कार की खिड़कियों को काटकर उसके अंदर से 4 लोगों को बाहर निकाला। इस बीच फोन नहीं मिलने पर उसके परिजन भी उनको ढूंढते हुए महेंद्रगढ़ तक पहुंच गए।

 

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!