Gurugram News: हरियाणा के गुरुग्राम में बिकी सबसे महंगी वाइन शॉप, इतने करोड़ में हुई नीलामी

Gurugram News: गुरुग्राम की साइबर सिटी में हरियाणा के सबसे महंगी वाइन शॉप बिकी है। शुक्रवार और शनिवार को एक्साइज विभाग के ईस्ट जोन में वाइन शॉप की नीलामी की गई।

Gurugram News: गुरुग्राम की साइबर सिटी में हरियाणा के सबसे महंगी वाइन शॉप बिकी है। शुक्रवार और शनिवार को एक्साइज विभाग के ईस्ट जोन में वाइन शॉप की नीलामी की गई। इस दौरान शहर के ब्रिस्टल चौक की वाइन शॉप 98 करोड़ 60 लाख रुपये में बिकी है। इस वाइन शॉप का रिजर्व प्राइज विभाग की तरफ से 94 करोड़ 60 लाख रुपये रखा गया था।

21 माह के लिए लाइसेंस दिए
इससे पहले वेस्ट जोन की वाइन शॉप बीते हप्ते 64 करोड़ रुपये में नीलाम हुई थी। पिछले साल की बात करें तो गोल्फ कोर्स रोड पर एक वाइन शॉप 50 करोड़ रुपये में बिकी थी। शनिवार और रविवार को ईस्ट जोन में वाइन शॉप की नीलामी से विभाग को 1270 करोड़ रुपये से अधिक की एक्साइज लाइसेंस फीस मिली है।

कब तक के लिए हुई नीलामी?
यह नीलामी 31 मार्च 2026 तक के लिए हो रही है। शुक्रवार और शनिवार को हुई नीलामी में 79 जोन में से 50 जोन की ही नीलामी हो पाई। इसके लिए एक्साइज विभाग ने 1198.90 करोड़ रुपये का रिजर्व प्राइज रखा था। 5.96 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ विभाग को 1270.40 करोड़ रुपये की लाइसेंस फीस मिली है।

अगले फेज में कब बोली?
अगले चरण में गुरुग्राम वेस्ट के लिए 3 जून सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक ऑनलाइन बोलियां स्वीकार की जाएगी। इसी दिन शाम 5 बजे इनका मूल्यांकन किया जाएगा। वहीं, ईस्ट के शेष 29 जोन के लिए निविदाएं 5 जून 2025 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक ली जाएगी। इनका मूल्यांकन उसी दिन शाम 5 बजे किया जाएगा। इस बार शेष जोन का रिजर्व प्राइस 1021 करोड़ रुपये रखा गया है।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!