Haryana Weather Update: हरियाणा में आज फिर होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम विभाग ने आज यानी 27 अगस्त को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। जिसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इन जिलों में बहुत भारी बारिश होगी, उन जिलों में अंबाला और यमुनानगर शामिल है। जहां अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक, बिजली गिरने और भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग का कहना है कि आज प्रदेश के यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुड़गांव, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, करनाल, अंबाला, पंचकूला और राजधानी चंडीगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं बाकी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

हरियाणा में 1 सितंबर तक होगी बारिश 

मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 27 अगस्त से लेकर 1 सितंबर तक लगाता बारिश होगी। जिसके चलते तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। IMD ने 27,29,30,31 अगस्त और 1 सितंबर के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि कल यानी 28 अगस्त के लिए बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालाँकि, बारिश होने की संभावना जताई है।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!