Haryana weather: हरियाणा में IMD का 3 दिन का वेदर अलर्ट, गुरुग्राम समेत इन जिलों में आज झमाझम बरसेंगे बदरा

हरियाणा में मानसून के चलते प्रदेशभर में बारिश का दौर जारी है। कई इलाकों में लगातार हो रही बारिश से लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है

Haryana weather: हरियाणा में मानसून के चलते प्रदेशभर में बारिश का दौर जारी है। कई इलाकों में लगातार हो रही बारिश से लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, वहीं लोगों को गर्मी से राहत भी मिली है। ऐसे में मौसम विभाग ने आज रविवार को भी हरियाणा के सभी जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है।

इन जिलों में अलर्ट 

इनमें 12 जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, करनाल और यमुनानगर में भारी बारिश का लैर्ट अलर्ट है।

प्रदेश में सामान्य से 41 फीसदी ज्यादा बारिश 

IMD के अनुसार प्रदेश में अब तक औसतन 150.7 mm बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 41 फीसदी ज्यादा है। इस समय तक 106.7 mm बारिश होती थी। सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर जिले में हुई है। यहां आब तक 352.1 mm बारिश रिकॉर्ड की गई। लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आई है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

जानें अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम 

मौसम विभाग के मुताबिक भिवानी से बंगाल की खाड़ी तक फैली मानसूनी टर्फ लाइन की वजह से नमी युक्त हवाएं हरियाणा में प्रवेश कर रही है। ऐसे में 14 से 15 जुलाई को उत्तर हरियाणा में मध्यम और दक्षिण-पश्चिम जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!