Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में भारी बारिश ,  औलावृष्टि की संभावना 

Haryana Weather:  हरियाणा में शुक्रवार शाम को अचानक मौसम बदल गया है। हिसार के हांसी और रोहतक में बारिश हो रही है। कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद और जींद में आंधी चल रही है। मौसम विभाग ने बारिश और आंधी का रेड अलर्ट जारी किया है। जिसमें कुछ शहरों में आंधी के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा बिजली और ओलावृष्टि की भी संभावना है।Haryana Weather

आंधी की वजह से लोगों के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है ताकि कोई जानी नुकसान न हो। हालांकि एक ही शहर के अलग-अलग हिस्सों में आंधी का स्तर अलग-अलग हो सकता है।Haryana Weather

तेज आंधी: करनाल, रादौर, जींद, असंध, कैथल, नीलोखेड़ी, नरवाना, टोहाना, कलायत, थानेसर, गुहला, पेहोवा, शाहाबाद, अंबाला, कालका, बराड़ा, जगाधरी, नारायणगढ़, पंचकूला में 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, बिजली और ओलावृष्टि की संभावना है।

मध्यम आंधी: रोहतक, बवानी खेड़ा, हांसी, हिसार, नारनौंद, फतेहाबाद, घरौंडा, करनाल, इंद्री, रादौर, महम, गोहाना, जुलाना, इसराना, सफीदों, जींद, पानीपत, असंध, कैथल, नीलोखेड़ी, नरवाना, टोहाना, रतिया, थानेसर, बराड़ा, जगाधरी, छछरौली, नारायणगढ़, पंचकूला में 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं, बिजली और ओलावृष्टि की संभावना है।Haryana Weather

हल्की आंधी: गुरुग्राम, नारनौल, अटेली, महेंद्रगढ़, कनीना, भद्रा, लोहारू, चरखी दादरी, भिवानी, तोशाम, रेवाड़ी, पटौदी, कोसली, मातनहेल, झज्जर, बहादुरगढ़, बेरी खास, सांपला, रोहतक, सिवानी, बवानी खेड़ा, हांसी, हिसार, आदमपुर, नाथूसरी चौपटा, ऐलनाबाद, फतेहाबाद, रानियां, खरखौदा, सोनीपत, गन्नौर, समालखा, बापौली, घरौंडा, करनाल, महम, गोहाना, इसराना, पानीपत, सिरसा, रतिया, डबवाली, छछरौली में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं और बिजली की संभावना है।Haryana Weather

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!