Haryana Weather: हरियाणा में आज कहर ढाएगी गर्मी, इन जिलों में तापमान पहुंचेगा 40 डिग्री पार

Haryana Mousam News: में अब लगातार बारिश के बाद मौसम बदलने लगा है। 1 जून से हरियाणा में बारिश का दौर शुरू हुआ और यह 5 जून तक चलता रहा। 6 जून को भी कई इलाकों में बादल छाए रहे। पर कल से हरियाणा के मौसम ने पलटी मार ली है।

Haryana Weather Today: हरियाणा में अब लगातार बारिश के बाद मौसम बदलने लगा है। 1 जून से हरियाणा में बारिश का दौर शुरू हुआ और यह 5 जून तक चलता रहा। 6 जून को भी कई इलाकों में बादल छाए रहे। पर कल से हरियाणा के मौसम ने पलटी मार ली है।

कल का दिन रहा गरम

कल के मौसम की बात करें तो कल का दिन हरियाणा में गरम रहा। हरियाणा 9 शहरों मे कल तापमान 40 डिग्री से ऊपर चला गया था। कल सबसे ज्यादा सिरसा जिला रहा। सिरसा जिले में कल तापमान 44 डिग्री दर्ज हुआ। अन्य जिलों में भी गर्मी का दौर जारी था। 11 जिलों फतेहाबाद, सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रोहतक, पलवल, रेवाड़ी और मेवात में लू का असर देखने को मिल सकता है।

आज का मौसम

मौसम विभाग ने घोषणा करी है कि आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। कल चंडीगढ़ समेत हरियाणा के उत्तरी भागों में अधिकतम तापमान 37-40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा में चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार 9 जून तक दिन शुष्क रहा।

तापमान में होगी बढ़ोतरी

इस दौरान उत्तर-पश्चिमी और पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना के कारण खास तौर पर दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी के कारण कुछ स्थानों पर हल्के बादल छाए रहने और धूल भरी हवाएं चलने की भी संभावना है। हरियाणा में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है और गर्मी का प्रकोप फिर से चरम पर पहुंचने वाला है। अगले कुछ दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!