Delhi Weather: दिल्ली के इन इलाकों में आज चलेगी भयंकर लू, 44 डिग्री तक जा सकता है तापमान, 13 जून तक नहीं बरसेंगे बादल
Delhi NCR Weather: दिल्ली वालों अब भयंकर गर्मी की मार सहने को तैयार हो जाओ। 1 जून से जो बारिश शुरू हुई थी वो अब थम चुकी है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर दी है की अब सूरज दादा आग बरसाएंगे। आइए जानते हैं आज का दिल्ली का मौसम।

Delhi Weather: दिल्ली वालों अब भयंकर गर्मी की मार सहने को तैयार हो जाओ। 1 जून से जो बारिश शुरू हुई थी वो अब थम चुकी है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर दी है की अब सूरज दादा आग बरसाएंगे। आइए जानते हैं आज का दिल्ली का मौसम।
दिल्ली में आज चलेगी भयंकर लू
मौसम विभाग ने कहा की अगले कुछ दिन दिल्ली वाले गर्मी की मार से परेशान रहेंगे। तापमान में भारी बढ़ोतरी होगी। आज से ही दिल्ली में गरम हवाएं घरों में दुबकने पर मजबूर कर देंगी। आज तापमान की बात करें तो आज दिल्ली में तापमान 45 डिग्री तक पहुँचने का अनुमान है।
13 जून तक नहीं बारिश के आसार

मौसम विभाग ने कहा कि मानसून एक बार फिर मध्य और पूर्वी भारत की ओर बढ़ेगा, जिससे लोगों को इस भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 8 जून से 13 जून तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन में तापमान बढ़ रहा है और रातें भी गर्म हो रही हैं।











