Haryana: हरियाणा से तिरुपति जाने वाले रेलयात्रियों को बड़ा झटका, ये ट्रेन रहेगी रद्द, देखें पूरा शेड्यूल

Haryana:  दक्षिण मध्य रेलवे द्वारा सिकन्दराबाद मण्डल पर काजीपेट-कोंडापल्ली रेलखण्ड के मध्य महबुबाबाद स्टेशन पर तीसरी लाइन डालने हेतु नॉन इण्टरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य हेतु हिसार-तिरूपति- हिसार स्पेशल रेलसवा रद्द रहेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-

रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 04717, हिसार-तिरूपति एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 24.05.25 (01 ट्रिप) को रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 04718, तिरूपति-हिसार एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 26.04.25 (01 ट्रिप) को रद्द रहेगी।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button
Created with ❤