Haryana News

Haryana INLD News: हरियाणा में इनेलो ने संगठन में किया बड़ा विस्तार, देखें नये पदाधिकारियों की पूरी लिस्ट

Haryana INLD News: हरियाणा में नवरात्रि के पहले दिन इनेलो पार्टी के संगठन का विस्तार करने के लिए रविवार को इनेलो की संसदीय कार्य समिति की बैठक में विचार विमर्श के बाद पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की गई।

बैठक में इनेलो के नवनियुक्त राष्ट्रीय प्रधान चौ. अभय सिंह चौटाला, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपप्रधान आरएस चौधरी, शेर सिंह बडशामी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती, प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा और करण चौटाला के अलावा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।

प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने प्रकोष्ठों के नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए बताया कि श्रीमती सुनैना चौटाला को महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश प्रभारी एवं तनुजा कश्यप को प्रदेश संयोजक बनाया गया है।

जितेंद्र सिंह खरब को भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक, जयकुमार पंवार को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक, मदन चौधरी को व्यापार प्रकोष्ठ को प्रदेश संयोजक,

जाहिद खान को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक, बलवान सिंह को कर्मचारी प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक, फूल सिंह मंजूरा को किसान प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक, जसवीर सिंह ढिल्लों को कानूनी प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक,

शंकरलाल ओड को टपरीवास प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक, राजकुमार डुमरा को चिकित्सा प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक, नरेंद्र मोर को खेल प्रकोष्ठ को प्रदेश संयोजक, प्रदीप सिन्हा को पूर्वांचल प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक,

रि. डीएसपी घीसाराम को अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक, कर्ण चौटाला को युवा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष, अरविंद गोस्वामी को युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष एवं जितेंद्र राठी को प्रधान महासचिव एवं

अर्जुन चौटाला को इनेलो की छात्र इकाई आइएसओ का राष्ट्रीय अध्यक्ष, साहिल दीप कसंवा को आइएसओ का प्रदेश अध्यक्ष एवं आर्यन बेनीवाल को चंडीगढ़(यूटी) अध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही सुरजीत संधु को राष्ट्रीय महासचिव एवं ओमप्रकाश गोयल को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now, News18 India, News24, Khabrein Abhi Tak, A1 Tehelka Haryana ) बतौर रिपोर्टर गुरुग्राम से काम किया और स्थानीय मुद्दों को… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!