Haryana Police Transfer List : गुरुग्राम के DCP-ACP समेत हरियाणा के 46 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले

Haryana Police Transfer List : हरियाणा सरकार के गृह विभाग ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए IPS और HPS कैडर के कुल 46 अधिकारियों के तबादले एवं नई नियुक्तियां की हैं। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू की गई हैं।

गुरुग्राम में कई अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली

तबादला आदेश के मुताबिक प्रतीक गहलोत, IPS को DCP ट्रैफिक गुरुग्राम के पद से हटाकर DCP मानेसर नियुक्त किया गया है। उनके पास 4th IRB, मानेसर के कमांडेंट का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा । वहीं आयुष यादव, IPS को DCP ईस्ट, सोनीपत से DCP साउथ, गुरुग्राम नियुक्त किया गया है। यह पद पहले हिटेश यादव, HPS के पास था। हितेश यादव, HPS को DCP साउथ गुरुग्राम के पद से हटाकर DCP बहादुरगढ़ नियुक्त किया गया है।

ACP गुरुग्राम के पद पर भी बदलाव

अनिल कुमार, HPS, DSP पलवल को ACP गुरुग्राम नियुक्त किया गया है। वहीं अभिलक्ष जोशी, HPS, जो ACP गुरुग्राम के पद पर तैनात थे, को DSP/Brara नियुक्त किया गया है।

Haryana Police Transfer List Haryana Police Transfer List Haryana Police Transfer List Haryana Police Transfer List

राजेश कुमार IPS का भी तबादला

राजेश कुमार, IPS (HY:2014), जो SP/SCB के साथ SP Community Policing and Outreach & Security, Gurugram का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे, को SP Law & Order, पंचकूला नियुक्त किया गया है। उन्हें SP STF, पंचकूला और SP Social Outreach, पंचकूला का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है।

फरीदाबाद और सोनीपत में भी बदलाव

राजेश मोहन, IPS को DCP क्राइम फरीदाबाद से DCP सेंट्रल फरीदाबाद नियुक्त किया गया है। वहीं जयबीर सिंह, IPS को DCP ट्रैफिक फरीदाबाद से DCP क्राइम फरीदाबाद लगाया गया है। उषा देवी, HPS को DCP सेंट्रल फरीदाबाद से SP SCB (H) एवं SP Social Outreach नियुक्त किया गया है।

जितेंद्र गेहलावत, HPS को DCP गोहाना के साथ DCP क्राइम सोनीपत का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। वहीं नरिंदर सिंह, JPS को SP SCB (H) नियुक्त किया गया है।

HPS अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादले

HPS अधिकारियों के तबादले में रमेश गुलिया को DSP कैथल से ACP बहादुरगढ़, राजीव मिगलानी को DSP जींद, दिनेश कुमार को DSP हांसी, नवीन संधू को ACP झज्जर और गुलाब सिंह को DSP/Home Guard (H) नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा विनोद कुमार, सुरेंद्र सिंह श्योराण, हरदीप सिंह, अमित कुमार, राज सिंह, अजीत सिंह, नायब सिंह, मीना कुमारी, ऋषि कांत, महेश कुमार, राजपाल, राजेश कुमार लोहान, सुरेश कुमार, गुरविंदर सिंह, सुरेंद्र कुमार, मलकीत सिंह और अनिल कुमार समेत कई अन्य HPS अधिकारियों की भी नई तैनाती की गई है।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button
Created with ❤