Kingdom Of Dreams में फिर लगी आग, 4 साल में चौथी घटना, वर्षों से बंद पड़ा परिसर बना नशेड़ियों का अड्डा

गुरुग्राम का बंद पड़ा किंगडम ऑफ ड्रीम्स बना असामाजिक तत्वों का ठिकाना, पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल

Kingdom Of Dreams/गुरुग्राम
गुरुग्राम के सेक्टर-29 स्थित चर्चित ‘किंगडम ऑफ ड्रीम्स’ (Kingdom Of Dreams) में शुक्रवार को एक बार फिर भीषण आग लग गई। पिछले चार वर्षों में इस बंद पड़े Kingdom Of Dreams परिसर में आग लगने की यह चौथी घटना है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल दमकल कर्मी परिसर में कूलिंग का काम कर रहे हैं, लेकिन इस घटना ने स्थानीय पुलिस और प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Kingdom Of Dreams : कभी अपनी भव्यता के लिए जाना जाने वाला Kingdom Of Dreams वर्ष 2022 में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) द्वारा बकाया राशि न चुकाने पर सील कर दिया गया था। तब से यह परिसर लावारिस और सुनसान पड़ा है। देखरेख के अभाव में अब यह स्थान असामाजिक तत्वों और नशेड़ियों का प्रमुख अड्डा बन चुका है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, दिनभर यहां नशे का कारोबार करने वाले और गंजड़ी-नशेड़ी जमा रहते हैं।

Kingdom Of Dreams : परिसर में बार-बार हो रही इन घटनाओं से क्षेत्र की सुरक्षा पर उंगलियां उठ रही हैं। जब Kingdom Of Dreams परिसर सील है, तो बाहरी लोग और असामाजिक तत्व इसके अंदर कैसे दाखिल हो रहे हैं? पुलिस की गश्त और सुरक्षा तंत्र पर सवाल उठना लाजमी है कि इतने बड़े परिसर की निगरानी में इतनी लापरवाही क्यों बरती जा रही है। अंदेशा जताया जा रहा है कि नशेड़ियों की लापरवाही या किसी संदिग्ध गतिविधि के कारण ही यह आग लगी होगी।


Kingdom Of Dreams :
इससे पहले मार्च 2025 में भी यहां लगी आग से Kingdom Of Dreams परिसर के एक बड़े हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा था। शुक्रवार की घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अग्निशमन विभाग और पुलिस अब आग लगने के सटीक कारणों की जांच कर रही है। हालांकि, जब तक Kingdom Of Dreams परिसर की सुरक्षा कड़ी नहीं की जाती और असामाजिक तत्वों पर नकेल नहीं कसी जाती, तब तक ऐसे हादसों का खतरा बना रहेगा।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button
Created with ❤