Haryana News: 50 हजार के लेन-देन में युवक की हत्या, छात्र को मारकर 4 किलोमीटर दूर खेत में दफनाया

गांव इस्माइला 9बी निवासी 25 वर्षीय गोपी की 50 हजार रुपये के लेन-देन के विवाद में गांव के ही पांच युवकों ने हत्या कर दी और शव को करीब चार किलोमीटर दूर गांधरा गांव के खेतों में दफना दिया।

Haryana News: गांव इस्माइला 9बी निवासी 25 वर्षीय गोपी की 50 हजार रुपये के लेन-देन के विवाद में गांव के ही पांच युवकों ने हत्या कर दी और शव को करीब चार किलोमीटर दूर गांधरा गांव के खेतों में दफना दिया।

परिजनों के अनुसार मृतक गोपी को गांव के ही नीरज से 50 हजार रुपये लेने थे। कुछ दिन पहले दोनों के बीच पैसों को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश में नीरज ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गोपी की हत्या की योजना बनाई थी।

2 जुलाई की रात को गोपी के पड़ोस में लड़के के जन्म पर कार्यक्रम था। इसमें गोपी और उसके परिजन भी मौजूद थे। कार्यक्रम के बाद गोपी घर नहीं लौटा। परिजनों ने गुरुवार को उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मामले की सूचना पुलिस को दी।

पैसों के लेन-देन को लेकर हुए झगड़े को लेकर परिजनों ने आरोपी नीरज, संदीप, सतीश, विकास और बुध पर शक जताया। पुलिस ने शक के आधार पर बुध, विकास और सतीश को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपियों ने गोपी की हत्या कर शव को गांधरा के पास खेत में दफनाने की बात कबूल कर ली।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button
Created with ❤