Haryana News: पत्नी का पड़ोसी से थे अवैध संबंध, पति ने हथौड़ा मारकर कर दी पत्नी की हत्या, पड़ोसी को भी मारना चाहता था आरोपी
हरियाणा के सिरसा में सोमवार को हुए आरती के मर्डर केस (Aarti Murder Case) में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस को सरेंडर करने के बाद आरती के पति मक्खन सिंह ने बताया कि वह सिर्फ अपनी पत्नी की हत्या से संतुष्ट नहीं था।

Haryana News: हरियाणा के सिरसा में सोमवार को हुए आरती के मर्डर केस (Aarti Murder Case) में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस को सरेंडर करने के बाद आरती के पति मक्खन सिंह ने बताया कि वह सिर्फ अपनी पत्नी की हत्या से संतुष्ट नहीं था। बल्कि, वह अपने पड़ोसी लक्खी सिंह को भी मारना चाहता था। मक्खन सिंह ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी के पड़ोसी लक्खी सिंह के साथ अवैध संबंध थे।
लक्खी सिंह की पत्नी ने घर आकर धमकाया था

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला मीरपुर कॉलोनी का है। मक्खन सिंह ने पुलिस को बताया कि वह 10 से 12 सालों से अपनी पत्नी को समझाने की कोशिश कर रहा था। आरती की वजह से हर जगह उसकी बेइज्जती हो रही थी। मक्खन सिंह ने दावा किया कि उसे पता चला था कि 7 जून को आरती अपने प्रेमी लक्खी के पास गई थी। 8 जून की शाम को लक्खी की पत्नी पुलिस लेकर उनके घर आई थी और आरती को लेकर बहुत बुरा भला कहा। उसने यहां तक कहा कि उनका घर मत उजाड़ और अपनी पत्नी को समझा ले। उनके जाने के बाद आरती और उसका झगड़ा हुआ। मक्खन सिंह ने पुलिस को भी फोन भी किया। लेकिन, पुलिस ने पति और पत्नी का मामला होने के चलते आपस में सुलझाने की बात कही।
9 जून को भी पत्नी को समझाया था

मक्खन सिंह ने कहा कि रात को वो लोग खाना खाकर सो गए। फिर भी उसे वो बात बार-बार याद आ रही थी और ये बातें उससे सहन नहीं हुई। 9 जून की सुबह 5 चाय पीते हुए उसने आरती को कहा कि इतने साल शादी को हो गए क्यों अपना घर बर्बाद कर रही है। दोबारा झगड़ा हुआ तो मक्खन सिंह ने हथौड़ा उठाकर आरती का सिर फोड़ दिया। इसके बाद पड़ोसी पूर्व सरपंच जगसीर सिंह के घर पहुंचा और उसे पूरी घटना बताई।
2004 में हुई थी दोनों की शादी

खबरों की मानें, तो आरती के पिता दिनेश का कहना है कि साल 2004 में आरती की मक्खन के साथ शादी कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि मक्खन सिंह कभी-कभाक शराब पी लेता था। वह बाजार में देवीलाल घोड़ले के पास काम किया करता है। उसकी बाइक की दुकान है। आरती और मक्खन के दो बेटे हैं। बड़े बेटे की उम्र 16 साल है और जबकि छोटा बेटा 14 साल का है। वे दोनों गर्मियों की छुट्टियों में अपनी मौसी के पास गए हैं। वहीं आरती घर के कामकाज के अलावा टेलरिंग, कपड़े और मनियारी का काम भी किया करती थी। सोमवार देर शाम आरती का अंतिम संस्कार किया गया।
क्या बोली पुलिस

वहीं इस मामले में सिरसा सदर थाना से जांच अधिकारी एसआई लेखराज ने बताया कि आरोपी मक्खन सिंह का काफी समय से अपनी पत्नी आरती सिंह के साथ मनमुटाव चल रहा था। उसने अपनी पत्नी के अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। रविवार की रात को भी दोनों का झगड़ा हुआ था। तड़के मक्खन सिंह ने आरती के सिर पर हथौड़ा मारकर उसकी हत्या कर दी थी। मक्खन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।










