Haryana news: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस सड़क को बनाया जाएगा फोर लेन

Haryana news  :  हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र से प्रदेशवासियों के लिए कई अच्छी खबरें सामने आई हैं। सत्र के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि पूरे प्रदेश में जहां भी सड़कों पर बिजली के खंभे हैं, उन सभी को हटाया जाएगा। इसके लिए बिजली निगम पूरे प्रदेश में सर्वे कराएगा। सर्वे में पता लगाया जाएगा कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों और गलियों के बीच में कितने बिजली के खंभे हैं। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से इन्हें हटाया जाएगा। उन्होंने यह जवाब बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक उम्मेद सिंह द्वारा पूछे गए सवाल पर दिया।

सड़कों से हटाए जाएंगे बिजली के खंभे

बिजली मंत्री अनिल विज ने कहा कि शुरुआत में बिजली के खंभे सुरक्षित स्थानों पर लगाए जाते हैं, लेकिन बाद में सड़क की चौड़ाई बढ़ाने या भूमि सीमांकन के कारण कई स्थानों पर खंभे सड़क के बीच में आ जाते हैं। अब इन खंभों को हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, ताकि इनके कारण कोई सड़क दुर्घटना न हो। उन्होंने कहा कि अगर वित्त विभाग की ओर से पूरा बजट पास हो जाता है तो एक साथ इन खंभों को हटा दिया जाएगा। अगर बजट टुकड़ों में मिलता है तो चरणबद्ध तरीके से बिजली के खंभों को हटाया जाएगा।

इस सड़क को फोरलेन बनाया जाएगा
पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा ने विधानसभा के बजट सत्र में घोषणा की कि केंद्र सरकार ने नूंह से फिरोजपुर-झिरका तक सड़क को मंजूरी दे दी है। इसके लिए 400 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। आपको बता दें कि नूंह से कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने विधानसभा में यह मुद्दा उठाया था। पीडब्ल्यूडी मंत्री की घोषणा के बाद विधायक आफताब अहमद ने हरियाणा सरकार और रणबीर गंगवा का आभार जताया।

 

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button