Haryana News

Haryana News: हरियाणा में इन लोगों के काटे बिजली कनेक्शन, हरियाणा सरकार ने जारी किया आदेश

Advertisement
Advertisement

Haryana News: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ने उन उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का फैसला किया है, जिन्होंने अपने बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है। विभाग ने ऐसे डिफॉल्टर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की तैयारी कर ली है। अगर ये उपभोक्ता जल्द ही बकाया राशि जमा नहीं कराते हैं, तो उनके बिजली कनेक्शन काट दिए जाएंगे।

डिफॉल्टरों पर करोड़ों रुपए बकाया

Advertisement

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के पांचों डिवीजनों में करीब 27,000 डिफॉल्टर उपभोक्ता हैं। इन पर विभाग का करोड़ों रुपए बकाया है, जिसे वे चुका नहीं रहे हैं। अब विभाग ने सख्त कार्रवाई करने का फैसला किया है और टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें डिफॉल्टर उपभोक्ताओं के घर जाकर बिजली बिल की राशि वसूलेंगी। जो उपभोक्ता बिल का भुगतान नहीं करेंगे, उनके बिजली कनेक्शन काटे जाएंगे।

आमजन से समय पर बिल भरने की अपील की
दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता रणबीर सिंह ने बताया कि जिले में पांच डिविजन बनाए गए हैं, जिनमें सिटी, सबार वन, सतनाली सब डिविजन, बुचावास सब डिविजन और कनीना सब डिविजन शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी उपभोक्ता का बिजली बिल ज्यादा आता है तो वह पार्ट टाइम पेमेंट का विकल्प चुन सकता है। इससे उपभोक्ता को कोई परेशानी नहीं होगी और वह आसानी से बिल भर सकेगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि वह समय पर बिजली बिल भरें। अन्यथा कनेक्शन काट दिए जाएंगे।

 

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now, News18 India, News24, Khabrein Abhi Tak, A1 Tehelka Haryana ) बतौर रिपोर्टर गुरुग्राम से काम किया और स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई । साल 2018 में उन्होंने ‘Gurugram News Network’ डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म की शुरुआत की, जो आज गुरुग्राम क्षेत्र की ताज़ा और भरोसेमंद खबरों का प्रमुख स्रोत माना जाता है। सुनील यादव मुख्य रूप से क्राइम, राजनीति, प्रशासनिक मामलों, और स्थानीय जन-सरोकार से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—जमीनी हकीकत पर आधारित रिपोर्टिंग, निष्पक्ष विश्लेषण और तथ्यात्मक… More »
Advertisement
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!