Haryana News: हरियाणा के कैथल में पति ने ईंट मारकर की पत्नी की हत्या, 4 साल के बच्चे का गला दबाया

Haryana News: हरियाणा के कैथल से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवक ने अपनी 32 वर्षीय पत्नी के सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद 4 साल के बेटे का भी गला दबा दिया। बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है। हत्या की वजह परिवार का आपसी कलेह बताया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।Haryana News

जिले के गांव बरोट की महिला को गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल ले जाया जा रहा था। लेकिन बची राते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। बच्चे को उपचार के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।Haryana News

फरार पति की तलाश में जुटी पुलिस

ढांड थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है। वहीं बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया हुआ है। मृतक महिला के परिजनों को इस संबंध में सूचित किया जा रहा है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस परिजनों के बयान अनुसार मामले में आगामी कार्रवाई करेगी। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।Haryana News

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button