Haryana: हरियाणा सरकार का अवैध खनन वालों पर एक्शन, इन जिलों में की छापेमारी

Haryana: हरियाणा सरकार अवैध खनन के विरूद्ध कड़े कदम उठा रही है और खनन विभाग द्वारा लगातार इस पर नजर बनाए हुए है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार विभाग के महानिदेशक श्री के.एम. पांडुरंग खुद खनन विभाग की गतिविधियों पर मॉनिटरिंग कर रहे हैं।Haryana
एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इसी कड़ी में गत दिवस खनन विभाग के अधिकारियों की माइनिंग टीम द्वारा करनाल में वाहनों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान दो ट्रकों को क्षमता से अधिक लोडिंग पाए जाने पर जीपीएस फोटो लेकर खनन विभाग द्वारा सीज किया गया।Haryana
उन्होंने बताया कि अवैध खनन की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सजग है और ऐसे लोगों पर कड़ी नजर बनाए हुए है। जिला में अवैध खनन किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।Haryana