Haryana Mausam Update: हरियाणा में आज और कल झमाझम बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

Haryana Mausam Update:  हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा 6 जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं बीते दिन शुक्रवार को चार जिलों चरखी दादरी, रोहतक, हिसार और जींद में बरसात हुई। जिसके बाद से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।Haryana Mausam Update

आज जिन जिलों में बारिश होगी, जिसमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कैथल, कुरुक्षेत्र और करनाल शामिल हैं। प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम खुश्क रहेगा। 11 मई को प्रदेश के तीन जिलों पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में बारिश की संभावना है, जबकि 14 जिलों कुरुक्षेत्र, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 25 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है। 12 मई को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में 25 प्रतिशत तक बरसात की संभावना है, अन्य जिलों में मौसम खुश्क रहेगा। इसके अलावा 13 मई को भी पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में 25 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है। अन्य जिलों में ड्राई रहने की संभावना है।Haryana Mausam Update

वहीं हरियाणा के मौसम में अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी नारनौल में दर्ज की गई। वहीं सबसे अधिक गिरावट अंबाला में दर्ज की गई।Haryana Mausam Update

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!