Haryana: हरियाणा के इस जिले में पुलिस और बदमाश के बीच हुई फायरिंग, एक बदमाश घायल 

हत्या के मामले में फरार चल रहे 20 हजार के इनामी बदमाश और पुलिस के बीच आज मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई फायरिंग में जहां एक गोली पुलिसकर्मी को लगी तो वहीं, बदमाश भी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। गनीमत यह रही कि बदमाश की गोली पुलिसकर्मी की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी जिसके कारण वह घायल होने से भी बच गया। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। अस्पताल से छुट्टी होने के बाद उसे गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक बाइक, 1 पिस्टल, 1 कारतूस व आरोपी द्वारा फायर किए गए कारतूस के 4 खाली खोल भी बरामद कर लिए हैं।

 

पुलिस के मुताबिक, अपराध शाखा फर्रूखनगर प्रभारी एसआई मनोज कुमार को सूचना मिली थी कि एक बदमाश बाइक पर अवैध हथियार लेकर झज्जर बाईपास से गुजरेगा। वह मिनी बाईपास के रास्ते फर्रूखनगर के खेड़ा खुर्रमपुर जाएगा। सूचना के आधार पर अपराध शाखा की टीम ने नाकाबंदी कर ली और एक बाइक को आता देख उसे रोकने का प्रयास किया। इस दौरान बाइक चालक ने बाइक को भगाने का प्रयास किया, लेकिन बाइक फिसलकर गिर गई। जैसे ही पुलिसकर्मी उसकी तरफ जाने लगे तो आरोपी ने उन पर फायरिंग कर दी जिसमें एक गोली पुलिसकर्मी की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी। इसके बाद भी पुलिस ने चेतावनी देते हुए आत्मसमर्पण के लिए कहा, लेकिन आरोपी ने दोबारा फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई देते हुए पुलिस ने आरोपी के पैर पर गोली मारकर उसे काबू कर लिया। आरोपी की पहचान गांव खेड़ा खुर्रमपुर निवासी 22 वर्षीय सुमित के रूप में हुई। घायल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button