Haryana Police के 40 पुलिसकर्मी चंडीगढ़ CID के दफ्तर में तलब, 9 अक्टूबर को होगी पेशी, देखें पूरी लिस्ट

Haryana Police : हरियाणा पुलिस की CID ने हरियाणा के अलग अलग जिलों में तैनात 40 पुलिसकर्मियों को 9 अक्टूबर 2026 को पंचकूला स्थित पुलिस मुख्यालय में पेश होने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में स्पेशल हरियाणा की ओर से 7 अक्टूबर को तत्काल प्रभाव से एक पत्र जारी किया गया है।
CID के ADG द्वारा जारी किए गए ऑर्डर के अनुसार संबंधित कर्मचारियों को SP/CID-1 के कार्यालय में सुबह 9 बजे उपस्थित होना होगा। सभी पुलिसकर्मियों को उचित वर्दी में पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। पत्र में संबंधित अधिकारियों को इस निर्देश को Top Priority देने के लिए कहा गया है ।

कई जिलों से बुलाए गए पुलिसकर्मी
CID-1 के कार्यालय में पेश होने के लिए जिन पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया है, उनमें फरीदाबाद, पलवल, रेवाड़ी, गुरुग्राम, अंबाला, सिरसा, कुरुक्षेत्र, पानीपत, हिसार, करनाल, सोनीपत, जींद, हांसी, रोहतक, नूंह और पंचकूला समेत कई जिलों में तैनात पुलिसकर्मी शामिल हैं।
9 अक्टूबर को होगी पेशी
सूची में कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, ASI और EASI रैंक के पुलिसकर्मी शामिल हैं। इनमें गुरुग्राम से भी कई पुलिसकर्मियों के नाम सूची में हैं । स्पेशल हरियाणा के पत्र में स्पष्ट किया गया है कि सभी संबंधित पुलिसकर्मी 9 अक्टूबर 2026 को सुबह 9 बजे, तीसरी मंजिल, PHQ, सेक्टर-6, पंचकूला स्थित SP/CID-1 के कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों ।
