Gurugram: पानी का संभल कर करें इस्तेमाल, 30 घंटे पानी की नहीं होगी सप्लाई

गर्मियों में शहरवासियों को पानी की कमी नहीं होने दी जाएगी। पर्याप्त मात्रा में पानी की सप्लाई की जाएगी। नए संयंत्र के शुरू होने से नए और पुराने गुरुग्राम के लोगों को राहत मिलेगी। जीएमडीए के अनुसार सात अप्रैल की सुबह पानी की सप्लाई करने के बाद सुबह करीब 11 बजे पानी की सप्लाई को बंद कर दिया जाएगा।

Gurugram News Network – सात अप्रैल को मिलेनियम सिटी के 40 सेक्टर और 20 से ज्यादा कॉलोनियों में पानी की आपूर्ति नहीं होगी। जीएमडीए ने शेड्यूल जारी करते हुए बताया कि 30 घंटे तक पानी आपूर्ति नहीं होने की जानकारी दी। शहरवासी पानी को लेकर वैकल्पिक इंतजाम जरूर करें। सोमवार और मंगलवार को संभल कर पानी का इस्तेमाल करें।

गर्मियों में शहरवासियों को पानी की कमी नहीं होने दी जाएगी। पर्याप्त मात्रा में पानी की सप्लाई की जाएगी। नए संयंत्र के शुरू होने से नए और पुराने गुरुग्राम के लोगों को राहत मिलेगी। जीएमडीए के अनुसार सात अप्रैल की सुबह पानी की सप्लाई करने के बाद सुबह करीब 11 बजे पानी की सप्लाई को बंद कर दिया जाएगा। आठ अप्रैल को शाम पांच बजे तक पानी की सप्लाई को बंद रखा जाएगा। इसके बाद पानी की सप्लाई बहाल हो पाएगी।

पानी की पेयजल आपूर्ति सेक्टर-चार, पांच, सात, नौ, 11, 12 के अलावा मदनपुरी, न्यू कॉलोनी, ज्योति पार्क, अर्जुन नगर, रामनगर, देवीलाल कॉलोनी, अंबेडकर नगर, फिरोजगांधी कॉलोनी के अलावा दयानंद कॉलोनी, लक्ष्मण विहार, छोटी माता, राजीव नगर, गुड़गांव गांव बूस्टिंग स्टेशन से जुड़ी कॉलोनियों में पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा सेक्टर-81 से लेकर 115 तक पेयजल की सप्लाई नहीं होगी।

गांच चंदू बुढेड़ा, धनकोट, सेक्टर-10, 33, 37डी, 38 के अलावा सेक्टर-51 के बूस्टिंग स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों सेक्टर-42 से लेकर 74 और गांव बादशाहपुर में पेयजल सप्लाई करीब 12 घंटे तक बंद रहेगी। सुबह 11 बजे से इन क्षेत्रों में भी पानी की सप्लाई बंद होगी, जो रात 11 बजे के बाद बहाल होगी।

 

 

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button
Created with ❤