Haryana News

Haryana: हरियाणा सरकार भ्रष्ट तहसीलदारों को लेकर सख्त , 2 तहसीलदार Suspend

Advertisement
Advertisement

Haryana:  हरियाणा की तहसीलों में व्याप्त भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए अब सरकार सख्त हो गई है। सरकार ने गुरुग्राम के बादशाहपुर और कुरुक्षेत्र के नायब तहसीलदार को विभिन्न मामलों में निलंबित कर दिया है। बताया गया कि बादशाहपुर के नायब तहसीलदार प्रमोद कुमार पर बिना एन.ओ.सी. के रजिस्ट्री करने का आरोप है। लंबे समय से प्रमोद की शिकायत राजस्व मंत्री विपुल गोयल से लेकर विभागीय अधिकारियों के पास आ रही थी।

खबरों की माने तो , वहीं कुरुक्षेत्र के नायब तहसीलदार परमजीत को दस्तावेज मुहैया नहीं करवाने के मामले में निलंबित किया गया है। परमजीत को निलंबित करने की सिफारिश कुरुक्षेत्र के डी. सी. ने की थी। निलंबन के दौरान इन दोनों अफसरों को सोनीपत और अम्बाला डी. सी. आफिस से अटैच किया गया है। चर्चा है कि प्रदेश में राजस्व विभाग के करीब 4 दर्जन अफसर सरकार के राडार पर है जिनकी अंदरूनी रिपोर्ट तैयार की गई है। बताया गया कि भ्रष्ट पटवारियों की सूची लीक होने के बाद से सरकार फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। सूत्रों की मानें तो इन अफसरों के खिलाफ एक साथ कार्रवाई नहीं करके बल्कि अलग से कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक , गत महीने राजस्व और खुफिया विभाग की जांच में करीब 4 दर्जन राजस्व अफसरों को संलिप्त पाया गया था। इनमें नायब तहसीलदार और तहसीलदार स्तर के अधिकारी शामिल थे। विभाग की ओर से इन अफसरों की सूची तैयार की जा चुकी है जिस पर धीरे-धीरे कार्रवाई शुरू हो गई है। इन अफसरों के बारे में सरकार के पास खुफिया विभाग का जो इनपुट आया है उसमें कई स्थानों पर गलत तरीके से रजिस्ट्रियां करने के तथ्य पाए गए हैं। साथ ही इनके पास आय से अधिक प्रॉपर्टी की भी जानकारी मिली है।

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now, News18 India, News24, Khabrein Abhi Tak, A1 Tehelka Haryana ) बतौर रिपोर्टर गुरुग्राम से काम किया और स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई । साल 2018 में उन्होंने ‘Gurugram News Network’ डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म की शुरुआत की, जो आज गुरुग्राम क्षेत्र की ताज़ा और भरोसेमंद खबरों का प्रमुख स्रोत माना जाता है। सुनील यादव मुख्य रूप से क्राइम, राजनीति, प्रशासनिक मामलों, और स्थानीय जन-सरोकार से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—जमीनी हकीकत पर आधारित रिपोर्टिंग, निष्पक्ष विश्लेषण और तथ्यात्मक… More »
Advertisement
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!