हरियाणा के बिना मान्यता वाले Private Schools पर लगेगा ताला, सरकार ने 1,107 स्कूलों को किया ब्लैकलिस्ट, एडमिशन पर लगाई रोक

Private Schools : हरियाणा में बिना मान्यता चलाए जा रहे निजी स्कूल और नियमों का उल्लंघन करने पर सरकार ने ऐसे 1107 स्कूलों पर लगाम लगाने की तैयारी कर ली है । इन सभी स्कूलों के पास वैध मान्यता नहीं थी जिस कारण ये एक्शन लिया गया है ।  हरियाणा सरकार द्वारा तत्काल प्रभाव से इन 1107 स्कूलों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है साथ ही इन स्कूलों में एडमिशन पर भी रोक लगा दी है ।

सरकार द्वारा जारी किए गए आदेशों के मुताबिक इन स्कूलों पर ताला जड़ने की तैयारी की जा रही है । इन स्कूलों से नए दाखिले के भी अधिकार छीन लिए गए हैं । 22 जिलों के लगभग 1107 स्कूलों को इसमें शामिल किया गया है । हरियाणा के ये 1107 स्कूल संचालक मान्यता से संबंधित दस्तावेज पेश नहीं कर पाए । बार बार शिक्षा निदेशालय द्वारा दी गई चेतावनी के बावजूद RTE के तहत नियमों की पालना नहीं कर रहे थे जिस पर ये कार्रवाई की गई है । (Private Schools)

सबसे ज्यादा कैथल, गुरुग्राम और हिसार के स्कूल शामिल

शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के आधार पर ब्लैकलिस्ट होने वाले स्कूलों की सबसे ज्यादा अवैध स्कूलों की संख्या कैथल, गुरुग्राम और हिसार जिलें में हैं । कैथल में ब्लैकलिस्ट होने वाले स्कूलों की संख्या 162 है जबकि गुरुग्राम में ऐसे स्कूलों की तादात 99 है और हिसार के 98 स्कूल ब्लैकलिस्ट किए गए हैं ।

क्रमांकजिलाब्लैकलिस्ट निजी स्कूलों की संख्या
1कैथल162
2गुरुग्राम99
3हिसार98
4पानीपत92
5भिवानी76
6फरीदाबाद70
7जींद67
8रोहतक63
9करनाल57
10यमुनानगर51
11सोनीपत45
12महेंद्रगढ़33
13पलवल30
14झज्जर28
15चरखी दादरी23
16कुरुक्षेत्र22
17अंबाला20
18रेवाड़ी16
19सिरसा16
20नूंह (मेवात)15
21पंचकूला14
22फतेहाबाद10
कुल योग22 जिले1107

413 स्कूलों को दिया था अंतिम मौका

हरियाणा के 413 निजी स्कूलों को अंतिम मौका देते हुए मानकों को पूरा करने का मर्सी चांस दिया गया था लेकिन ये 413 स्कूल भी किसी प्रकार का संतोषजनक जवाब नहीं दे सके । मान्यता से संबंधित कागजात पूरे ना मिलने पर इन स्कूलों को भी ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है । ये स्कूल तीन साल से शिक्षा निदेशालय की आंख में धूल झोंक रहे थे । (Haryana News)

मौलिक शिक्षा निदेशक मनिता मलिक का कहना है कि हरियाणा के 22 जिलों में बिना मान्यता चलाए जा रहे 1107 अवैध निजी स्कूलों को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है, इन स्कूलों में नए एडमिशन करने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है । अगली प्रक्रिया में इन स्कूलों में ताला जड़ने का काम किया जाएगा ।

 

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button