Haryana Family Id Update: हरियाणा में फैमिली आईडी को लेकर आया ये बड़ा अपडेट, तुरंत कर लें ये काम

Haryana Family Id Update: हरियाणा में फैमिली आईडी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अगर आपकी फैमिली आईडी में नाम गलत है या आप किसी का नाम जोड़ना चाहते हैं, तो इसके लिए सरकार ने आपको मौका दिया है।
दरअसल, सैनी सरकार ने राज्य के परिवार पहचान पत्रों में संशोधन करने का एक बार फिर मौका दिया है। इसके तहत आप परिवार पहचान पत्रों में शामिल गलत नामों को अब आसानी से हटवा सकते हैं। इसके अलावा परिवार के सदस्यों के वास्तविक नाम जोड़े या हटाए भी जा सकेंगे। यह सुविधा उन लोगों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद रहेगी। जिन्होंने सरकारी योजनाओं का लेने के लिए अपने माता-पिता से अलग खुद के अपनी फैमिली आईडी बनवा ली थी, लेकिन उन्हें इसका फायदा होने की बजाय नुकसान ज्यादा हो रहा था।

अगर आप अपनी Family Id में यह जानकारी अपडेट करना चाहते हैं, तो आप ऑनलाइन पोर्टल या CSC सेंटर की मदद से इसे अपडेट करा सकते हैं। इसके लिए आपको फैमिली आईडी नंबर और आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होगी। एक बार जानकारी अपडेट हो जाने पर आपको सरकार की योजनाओं का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।










