City NewsCrime NewsDelhi NCR NewsGurugram NewsHaryana News

घर से भागकर होटल में रूका कपल, रिटायर्ड फौजी ने फायरिंग की

भीड़ उग्र होने लगी तो होटल संचालक राज कुमार ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर कर दिए। यहां हुए पांच राउंड फायर से तीन लोग घायल हो गए। इसमें पटौदी के वार्ड-15 के रहने वाले वसीम, वार्ड-10 के सौरभ और संदीप घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस पर होटल संचालक को हिरासत में लिया।

Advertisement
Advertisement

Gurugram News Network – पटौदी में भागकर एक कपल होटल में पहुंच गया। परिजनों को सूचना मिलने पर होटल में पहुंच गए और वहां पर हंगामे को देखकर रिटायर्ड फौजी ने कई राउंड फायरिंग कर दी। जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी फौजी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जबकि तीन युवकों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने हथियार को भी जब्त कर लिया है।

मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे सूचना मिली कि पटौदी के एक होटल में गोली चली है। जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं,जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौके पर पहुंची तो सामने आया कि पटौदी क्षेत्र के एक किशोर व किशोरी घर से भागकर होटल में आ गए। इसकी जानकारी जब किशोरी के परिजनों को लगी तो वह किशोरी को ढूंढते हुए होटल पहुंच गए।

Advertisement

उनके साथ काफी अधिक संख्या में लोग थे जिन्होंने होटल में प्रवेश करने का प्रयास किया। आरोप है कि यह सभी किशोर और किशोरी को उनके हवाले करने की जिद्द कर रहे थे। होटल संचालक द्वारा पुलिस को बुलाकर दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया।

भीड़ उग्र होने लगी तो होटल संचालक राज कुमार ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर कर दिए। यहां हुए पांच राउंड फायर से तीन लोग घायल हो गए। इसमें पटौदी के वार्ड-15 के रहने वाले वसीम, वार्ड-10 के सौरभ और संदीप घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस पर होटल संचालक को हिरासत में लिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि राज कुमार पहले फौज में था जोकि रिटायर होने के बाद यह होटल चला रहा था। घायल वसीम किशोरी का रिश्तेदार है जबकि दो अन्य संदीप और सौरभ राहगीर हैं जो भीड़ को देखकर मामला जानने के लिए होटल में गए थे। फिलहाल होटल संचालक राज कुमार को हिरासत में ले लिया गया है।

वसीम को पटौदी नागरिक अस्पताल से प्राथमिक उपचार देने के गुरुग्राम के नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया है जबकि अन्य दोनों को पटौदी में ही भर्ती किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now, News18 India, News24, Khabrein Abhi Tak, A1 Tehelka Haryana ) बतौर रिपोर्टर गुरुग्राम से काम किया और स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई । साल 2018 में उन्होंने ‘Gurugram News Network’ डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म की शुरुआत की, जो आज गुरुग्राम क्षेत्र की ताज़ा और भरोसेमंद खबरों का प्रमुख स्रोत माना जाता है। सुनील यादव मुख्य रूप से क्राइम, राजनीति, प्रशासनिक मामलों, और स्थानीय जन-सरोकार से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—जमीनी हकीकत पर आधारित रिपोर्टिंग, निष्पक्ष विश्लेषण और तथ्यात्मक… More »
Advertisement
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!