Haryana BPL Family: हरियाणा सरकार BPL परिवारों को दे रही 80 हजार रुपये, ऐसे करें आवेदन

 BPL Ration Card: हरियाणा सरकार द्वारा गरीबों के हित्त में कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चला रही है। इसी कड़ी में सरकार ने बीपीएल परिवारों के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है। सरकार द्वारा डॉ. बीआर अम्बेडकर आवास नवीनीकरण योजना चलाई जा रही है। इसके तहत सभी बीपीएल परिवारों को 80 हजार रुपये तक की आर्थिक मदद देने का निर्णय लिया है। Haryana BPL Family

पहले यह योजना केवल अनुसूचित जाति (SC) के बीपीएल परिवारों तक सीमित थी, लेकिन अब सरकार ने इसे बढ़ाकर सभी बीपीएल परिवारों को लाभ देने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत लाभार्थियों का दायरा बढ़ाने के साथ ही सहायता राशि को 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 80 हजार रुपये किया गया है।Haryana BPL Family

पात्रता

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस योजना के तहत आवेदन करने वाले व्यक्ति का मकान 10 साल या उससे अधिक पुराना होना चाहिए और उसे मरम्मत की आवश्यकता हो।Haryana BPL Family

योजना के पात्र होने के लिए आवेदनकर्ता को हरियाणा का स्थायी निवासी होना चाहिए और वह SC, BC या बीपीएल परिवार का सदस्य होना चाहिए। जिसके लिए संबंधित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है।Haryana BPL Family

आवश्यक दस्तावेज

आवेदनकर्ता को अपने दस्तावेज़ जैसे परिवार आईडी, बीपीएल राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक खाता नंबर, मोबाइल नंबर, मकान की फोटो, बिजली बिल, पानी बिल, घर की रजिस्ट्री, और मरम्मत के अनुमानित खर्च का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button