Haryana News

Haryana: हरियाणा के गुरुग्राम के एक गोदाम में लगी भीषण आग, 20 दमकल गाड़ियों ने मिलकर किया काबू

Advertisement
Advertisement

Haryana:  हरियाणा के गुरुग्राम से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक गुरुग्राम के सरस्वती एन्केलव इलाके में एक गोदाम में देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि 20 दमकल की गाड़ियों को आना पड़ा तब जाकर इस पर काबू पाया जा सका। घटना में अभी कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन कंपनी को काफी नुकसान पहुंचा है।

जानकारी के मुताबिक , घटना के समय एसएचओ ने आगे बताया कि हमें आग लगने की जानकारी मिली, पुलिस फोर्स पहुंची और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया, 4-5 दमकल गाड़ियां खाली होने के बाद चली गई हैं और 4-5 दमकल की गाड़ियां अभी मौक पर मौजूद है। घटना में अभी कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन कंपनी को काफी नुकसान पहुंचा है।

Advertisement

20 गाड़ियों ने मिलकर पाया काबू
वहीं, सेक्टर 37 फायर स्टेशन के फायर ऑफिसर जय नारायण ने कहा कि उन्हें देर रात 11.39 पर सूचना मिली कि एक गोदाम में भीषण आग लग गई है। हमने सभी दमकल गाड़ियों को बुलाया, पुरे गुरुग्राम, नूंह और झज्जर से दमकल गाड़ियों को बुलाना पड़ा। कम से कम 20 दमकल गाड़ियों ने मिलकर इस आग पर काबू पा लिया है। अभी कोई हताहत नहीं हुआ है।

दिल्ली, नोएडा में भी लगी भीषण आग
खबरों के मुताबिक , बीते दिन दिल्ली और नोएडा में भी भीषण आग लगने की घटना सामने आई थी, नोएडा सेक्टर 18 के एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई थी तो वहीं, दिल्ली के झंडेवालन इलाके की एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई थी।

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now, News18 India, News24, Khabrein Abhi Tak, A1 Tehelka Haryana ) बतौर रिपोर्टर गुरुग्राम से काम किया और स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई । साल 2018 में उन्होंने ‘Gurugram News Network’ डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म की शुरुआत की, जो आज गुरुग्राम क्षेत्र की ताज़ा और भरोसेमंद खबरों का प्रमुख स्रोत माना जाता है। सुनील यादव मुख्य रूप से क्राइम, राजनीति, प्रशासनिक मामलों, और स्थानीय जन-सरोकार से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—जमीनी हकीकत पर आधारित रिपोर्टिंग, निष्पक्ष विश्लेषण और तथ्यात्मक… More »
Advertisement
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!