बॉक्स ऑफिस पर Hanuman Ansh फिल्म ने किया चमत्कार, ‘नीम करोली’ बाबा बने कलाकार ने की भावुक अपील

Hanuman Ansh : फिल्म हनुमान अंश ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर चमात्कार करना शुरु कर दिया है । फिल्म की रिलीज के बाद जहां एक तरफ सिनेमाघरों में इस फिल्म को स्क्रीन भी नहीं मिल रही थी वहीं अब चमत्कारी रुप से इस फिल्म ने एक दिन में 9 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है ।

ये वाकई हैरान करने वाला है कि जहां फिल्म को शुरुआती दिनों में काफी संघर्ष करना पड़ा । दो बड़ी फिल्में आवारपन 2 और टॉक्सिक के सामने इस फिल्म को दर्शक भी नहीं मिल रहे थे वहीं अब ये हनुमान अंश फिल्म इन दोनों फिल्मों को टक्कर दे रही है ।

शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर टॉक्सिक फिल्म ने 13.50 करोड़ रुपए की कमाई की तो वहीं हनुमान अंश फिल्म ने 9.25 करोड़ रुपए की चमत्कारी कमाई की है । अचानक से फिल्म की लोकप्रियता में आई बढ़ोतरी से हर कोई हैरान है ।

नीम करोली बाबा के जीवन पर है आधारित

फिल्म हनुमान अंश नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित है । इस फिल्म के जहां देशभर में मात्र 25 शो रह गए थे वो अचानक से बढकर 2829 हो गए हैं । अब तक इस फिल्म ने देशभर में 21 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस किया है ।

एक्टर ने की भावुक अपील

फिल्म हनुमान अंश में नीम करोली बाबा का किरदार निभाने वाले एक्टर शोभिनव सत्या का रिएक्शन सामने आया है । उन्होनें लोगों से भावुक अपील कर एक वीडियो जारी किया है जिसमें शोभिनव कह रहे हैं कि आज मैं आपके सामने एक निवदेन करने आया हूं, अगर आप ये फिल्म देखकर आ रहे हैं और आपको ये फिल्म आपको अच्छी लग रही है तो इसे अपने तक मत रखिए ।

इस फिल्म को केवल अपने स्टेटस तक मत रखिए बल्कि इसके बारे में लोगों को बताएं । अगर ये फिल्म आपकी भावनाओं तक पहुंची है तो इसके बारे में आप प्रचार कीजिए और लोगों को इसके बारे में बताइए ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button
Created with ❤