Gurugram:गुरुवार को दिल्ली-रेवाड़ी रूट पर रद्द रहेंगी छह ट्रेनें, यात्रियों को होगी दिक्कत
उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल पर दिल्ली सराय रोहिल्ला-रेवाड़ी रेलखंड के खलीलपुर-रेवाडी स्टेशनों के मध्य पुल संख्या 98-ए पर तकनीकी कार्य के कारण 17 अप्रैल को ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। ट्रैफिक ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

Gurugram News Network – दिल्ली-रेवाड़ी रूट पर गुरुवार को छह ट्रेनें बंद रहेंगी। खलीलपुर रेवाड़ी के बीच में रेलवे की तरफ से तकनिकी कार्य के चलते ट्रेनों को बंद किया गया है। बुधवार को भी छह ट्रेनों अपने निर्धारित समय से एक से डेढ घंटे देरी से संचालन किया गया था। इस कारण यात्रियों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा।
रेलवे मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि सुगम रेल संचालन के लिए खलीलपुर-रेवाडी के मध्य तकनीकी कार्य किया जा रहा है। इस कारण बुधवार को कुछ ट्रेनों की समय सारणी में बदलाव करके संचालन किया गया है। वहीं गुरुवार को दिल्ली-रेवाड़ी की चार और रेवाड़ी रोहतक की दो ट्रेनों को एक दिन के लिए रद्द किया गया है।
उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल पर दिल्ली सराय रोहिल्ला-रेवाड़ी रेलखंड के खलीलपुर-रेवाडी स्टेशनों के मध्य पुल संख्या 98-ए पर तकनीकी कार्य के कारण 17 अप्रैल को ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। ट्रैफिक ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
यह रेल सेवाएं रहेंगी रद्द (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 54413, दिल्ली-रेवाडी रेलसेवा
2. गाडी संख्या 54414, रेवाडी- दिल्ली रेलसेवा
3. गाडी संख्या 74001, दिल्ली-रेवाडी रेलसेवा
4. गाडी संख्या 74004, रेवाडी- दिल्ली रेलसेवा
5. गाडी संख्या 54020, रोहतक-रेवाडी रेलसेवा
6. गाडी संख्या 54019, रेवाडी- रोहतक रेलसेवा












