Gurugram Traffic Advisory : मंगलवार को गुरुग्राम में ये रास्ते रहेंगे बंद, पुलिस ने जारी की बंद रास्तों की लिस्ट

रैली में आने वाले समर्थकों और आम जनता के वाहनों के लिए पुलिस ने निर्धारित पार्किंग स्थल चिह्नित किए हैं। पुलिस ने सख्त निर्देश दिए हैं कि सड़कों पर वाहन पार्क करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Gurugram Traffic Advisory : गुरुग्राम में मंगलवार को गुडगांव विधानसभा से विधायक मुकेश शर्मा के द्वारा कंपनी बाग में विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली में हजारों की संख्या में लोगों और वाहनों के जुटने की संभावना है। रैली में मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह पहुंचेंगे ।

रैली के दौरान शहर की रफ्तार न थमे और जाम की स्थिति पैदा न हो, इसके लिए गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक ट्रैफिक प्लान और एडवाइजरी सोमवार को जारी की गई। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, सुरक्षा और सुचारू यातायात के लिए कई सड़कों को पूर्ण या आंशिक रूप से बंद रखा जाएगा।

अग्रसेन चौक से सेशन चौक : इस मार्ग पर जाने वाले वाहनों को पुराने सिविल अस्पताल के पास से अग्रवाल धर्मशाला की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

अग्रवाल धर्मशाला चौक से मोर चौक : यह सड़क मार्ग यातायात के लिए पूरी तरह से बंद रहेगा।

सेशन चौक से मोर चौक (दोनों ओर) : इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा ।

झाड़सा चौक से सेशन चौक : यहां आने वाले ट्रैफिक को ओल्ड ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स रोड पर डायवर्ट किया जाएगा। भीड़ अधिक होने पर इस मार्ग को कुछ समय के लिए बाधित भी किया जा सकता है।

रैली में आने वाले समर्थकों और आम जनता के वाहनों के लिए पुलिस ने निर्धारित पार्किंग स्थल चिह्नित किए हैं। पुलिस ने सख्त निर्देश दिए हैं कि सड़कों पर वाहन पार्क करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पार्किंग स्थल : कमान सराय, पुराना सिविल अस्पताल परिसर, जेल चौक, जोन हॉल के पास और राजीव चौक स्थित कोर्ट पार्किंग।

गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे सोमवार को इन प्रभावित मार्गों का प्रयोग तभी करें जब अत्यंत आवश्यक हो। रैली के दौरान जाम से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का चुनाव करें और यातायात नियमों का पालन करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का सहयोग करें।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button