Gurugram के बिल्डरों पर कसेगा शिकंजा, 296 करोड़ रुपए वसूली के लिए 10 से ज्यादा बिल्डरों की प्रॉपर्टी होंगी निलाम

Gurugram : गुरुग्राम के डिफॉल्टर बिल्डरों के खिलाफ जिला प्रशासन शिकंजा कसने की तैयारी कर रहा है । जिन बिल्डरों ने निवेशकों को तय समय पर प्रोजेक्ट हैंडओवर नहीं किए और हरेरा द्वारा लगाया गया जुर्माना भी नहीं दिया उनकी प्रॉपर्टीज़ को अब निलाम करने की तैयारी की जा रही है ।

डिस्ट्रिक्ट रेवेन्यू अधिकारी विजय कुमार यादव ने बताया है कि गुरुग्राम डीसी के आदेशों के आधार पर डिफॉल्टर बिल्डरों की संपत्तियों की लिस्ट तैयार की जा रही है जल्द ही दस से अधिक बिल्डरों को जुर्माना भरने के लिए नोटिस जारी किया जाएगा यदि वो तय समय पर जुर्माना नहीं भरते हैं तो उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा ।

दस बिल्डरों पर 296 करोड़ रुपए बकाया

हरियाणा रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (HRERA) की ओर से गुरुग्राम जिला प्रशासन को एक लेटर लिखा गया है कि बिल्डरों ने अपने प्रोजेक्ट निर्माण कई साल बीत जाने के बाद भी पूरे नहीं किए हैं । 380 से ज्यादा खरीददारों को समय पर फ्लैट ना देनें पर बिल्डरों पर 25 लाख रुपए से दो करोड़ रुपए तक का जुर्माना लगाया गया था जिसका भुगतान नहीं करने पर ये रकम बढकर 296 करोड़ रुपए हो चुका है ।

हरेरा द्वारा कई बार इन बिल्डरों को जुर्माना भरने का नोटिस दिए जाने के बाद भी बिल्डरों ने जुर्माने की रकम नहीं भरी जिसके बाद इन बिल्डरों को डिफॉल्टर घोषित कर दिया गया है । हरेरा ने बिल्डरों से वसूली के लिए जिला प्रशासन से सिफारिश की है । डिफॉल्टर बिल्डरों से वसूली के लिए जिला राजस्व विभाग के अधिकारियों की पिछले सप्ताह एक बैठक की गई ।

इस बैठक के दौरान जिला उपायुक्त ने बिल्डरों से पैसा वसूली के लिए निर्देश जारी किए गए हैं । राजस्व विभाग ने संबंधित तहसीलदारों को वसूली करने के लिए प्रक्रिया शुरु करने को कहा है । डीआरओ अधिकारी विजय यादव ने बताया कि संबंधित बिल्डरों की देनदारी का रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है ।

विजय कुमार यादव ने बताया कि डिफॉल्टर बिल्डरों से तहसीलदार स्तर पर वसूली की जाएगी । अगर जरुरत पड़ी तो बिल्डरों की संपत्तियों को जब्त किया जाएगा और फिर निलामी के जरिए पैसा वसूल किया जाएगा ।

 

 

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button
Created with ❤