गुरुग्राम में शराब पीने से पहले पढ़ ले ये खबर ! शराबियों पर Gurugram Police का शिकंजा ! 84 शराबी गिरफ्तार

Gurugram Police : गुरुग्राम में शराब पीने वालों के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया हुआ है । अगर आप भी गुरुग्राम में रहते हैं और शराब पीते हैं तो ये खबर आपके लिए है । गुरुग्राम पुलिस ने अब शराबियों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरु कर दिया है । इसी अभियान के तहत गुरुग्राम पुलिस ने मानेसर जोन में लगभग 84 लोगों को पकड़ा है । आइए आपको बताते हैं कि गुरुग्राम पुलिस ने शराब पीने वालों के खिलाफ कौन का विशेष अभियान चलाया हुआ है ।
शराब पीने वालों पर शिकंजा
दरअसल गुरुग्राम में शराब पीने वालों के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस ने विशेष अभियान चलाया हुआ है । इसके तहत अगर कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक जगहों पर शराब का सेवन करता हुआ पाया जाता है तो पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेती है । इसी अभियान के तहत पुलिस ने मानेसर जोन में लगभग 84 लोगों को पकड़ा है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है ।
पुलिस उपायुक्त मानेसर, गुरुग्राम प्रतीक गहलोत (IPS) के दिशा-निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण, सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से दिनांक 05.10.2026 को मानेसर जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा पार्कों, पार्किंग स्थलों, सड़क किनारे एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते पाए गए कुल 84 व्यक्तियों को काबू किया गया । सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर शांति एवं सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित करने के दृष्टिगत सभी 84 व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 172(2) के तहत नियमानुसार निवारक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई ।
गुरुग्राम पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन, हुड़दंगबाजी अथवा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।
पुलिस उपायुक्त मानेसर द्वारा संबंधित पुलिस टीमों को सार्वजनिक स्थानों पर लगातार निगरानी रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। भविष्य में भी इस प्रकार के विशेष चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेंगे ।
गुरुग्राम पुलिस आमजन से अपील करती है कि सार्वजनिक स्थानों की गरिमा बनाए रखें, वहां शराब का सेवन न करें तथा कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
