Delhi Jaipur Highway पर जाम फ्री होगा सफर, अगले दस दिनों में खुलेगा ये वाला फ्लाइओवर !

Delhi Jaipur Highway : दिल्ली से जयपुर अब सफर जाम फ्री होने वाला है । दिल्ली जयपुर हाइवे पर बिलासपुर चौक पर बनाए जा रहे फ्लाइओवर का एक हिस्सा जल्द ही आम जनता के लिए खुलने वाला है जिसके बाद इस चौक पर लगने वाला कई किलोमीटर लंबा जाम लोगों की जिंदगी के खत्म हो जाएगा । NHAI ने जानकारी दी है कि आने वाले 10 दिनों में इस फ्लाइओवर का एक हिस्सा यातायात के लिए खोल दिया जाएगा ।

97 प्रतिशत काम पूरा

NHAI के अधिकारियों ने बताया है कि बिलासपुर चौक पर बनाए जा रहे फ्लाइओवर का अब तक कुल 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है जबकि एक तरफ के फ्लाइओवर का 97 फीसदी काम पूरा हो चुका है । बचे हुए 3 फीसदी काम को भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा । जिसके बाद अगले 10 दिनों में इस फ्लाइओवर के एक हिस्से को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा ।

दिल्ली से जयपुर सफर सफर होगा जाम फ्री

बिलासपुर चौक पर फ्लाइओवर शुरु होने के बाद इस चौक पर लगने वाले घंटों के जाम से निजाम मिलेगी । NHAI की प्लानिंग है कि इस फ्लाइओवर को जल्द से जल्द खोला जाएगा ताकि इस चौक पर जाम से छुटकारा मिल सके । फिलहाल अगले 10 दिनों में फ्लाइओवर के एक हिस्से (दिल्ली से जयुपर की तरफ) को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा । एक तरफ के फ्लाइओवर पर ही दोनो तरफ का ट्रैफिक निकाला जाएगा ।

6 लेन का है फ्लाइओवर

बिलासपुर चौक पर बन रहे फ्लाइओवर पर दोनों तरफ 3-3 लेन है यानि कि पूरा फ्लाइओवर 6 लेन का है । फिलहाल एक तरफ का फ्लाइओवर खोला जाएगा । लेकिन जब पूरा फ्लाइओवर बनकर तैयार हो जाएगा तो दोनों तरफ की 6 लेन में ट्रैफिक चलेगा जिससे बिलासपुर चौक पर जाम खत्म हो जाएगा ।

राठीवास पर फ्लाइओवर पूरा

वहीं बिलासपुर चौक से आगे चलकर राठीवास चौक पर बन रहा फ्लाइओवर पूरा हो चुका है जिसको यातायात के लिए खोला जा चुका है जिसकी वजह से राठीवास चौक पर अब वाहन चालकों को जाम में नहीं फंसना पड़ता ।

पांच चौक पर फ्लाइओवर बनने से सफर होगा आसान

दिल्ली जयपुर हाइवे पर जाम फ्री सफर के लिए पांच मुख्य चौराहो पर फ्लाइओवर बनाने का काम किया जा रहा है । जिनमें मानेसर एलिवेटेड फ्लाइओवर, साल्हावास और धारुहेड़ा शामिल हैं । इन जगहों पर भी काम पूरा होने के बाद दिल्ली जयपुर हाइवे पर सफर जाम फ्री हो जाएगा ।

 

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button
Created with ❤