Spa Centre पर पुलिस का छापा, थाईलैंड की चार लड़कियां सेक्स रैकेट में मिली शामिल, कुल 13 गिरफ्तार

Spa Centre : गुरुग्राम पुलिस और सीएम फ्लाइंग स्क्वॉयड ने सेक्टर 29 एरिया के एक मसाज पार्लर में छापा मारा जहां से सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में पार्लर के 4 मालिकों समेत कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है वहीं मसाज पार्लर में चार विदेशी लड़कियां भी पाई गईं ।
फर्ज़ी ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस
गुरुग्राम पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक रेडिंग पार्टी का गठन किया गया जिसमें सब इंस्पेक्टर को फर्जी ग्राहक बनाया गया और उन्हें सेक्टर 29 के रास वेलनेस स्पा मसाज पार्लर में फर्जी ग्राहक बनाकर भेजा गया । सब इंस्पेक्टर ने पार्लर के अंदर जाकर सूचना की पुष्टि की और फिर बाहर खड़ी टीम ने मसाज पार्लर में छापा मारा ।
थाईलैंड की लड़कियां भी शामिल
पुलिस द्वारा मारे गए छापे में मसाज पार्लर से पुलिस को 11 भारतीय लड़कियां और 4 थाईलैंड की लड़कियां मिली । पुलिस द्वारा फर्जी ग्राहक बनाकर भेजे गए सब इंस्पेक्टर के साथ विदेशी (थाईलैंड) की लड़की ने अनैतिक कार्य की मंजूरी दी जिसके बाद पुलिस ने छापा मारा । पुलिस ने थाईलैंड की लड़की के पास से आपत्तिजनक सामग्री और 5 हज़ार रुपए बरामद किए ।
मालिक मैनेजर समेत 13 गिरफ्तार
मसाज पार्लर पर रेड के दौरान गुरुग्राम पुलिस ने मौके से स्पा के दो मैनेजर हिमांशु और गुड्डू कुमार, स्पा सेंटर के चार मैनेजर स्वाति सिंह, अर्जुन सिंह, रिषभ मल्हौत्रा और रवि टंडन समेत कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया । इन 6 लोगों के अलावा पुलिस ने स्पा सेंटर से 7 ग्राहकों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।
गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि 13 लोगों की गिरफ्तारी के अलावा पुलिस ने मौके से तीन स्वैप मशीनें, दो रजिस्टर और 28 टोकन पर्चियां जब्त की हैं ।
