Diwali : 17 सितंबर को गुरुग्राम में मनेगी दिवाली, ‘आशीर्वाद के दीयों’ से जगमगाएगा पूरा शहर

सेवा संकल्प अभियान की भव्य शुरुआत: डीसी उत्तम सिंह के नेतृत्व में प्रशासन ने पूरी की तैयारियां; केएमपी, शीतला माता मंदिर और एक्सप्रेसवे समेत प्रमुख स्थलों पर जलेंगे दीये

Diwali/गुरुग्राम
इस बार 17 सितंबर को गुरुग्राम में दिवाली (Diwali) जैसा नजारा देखने को मिलेगा। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के शुभारंभ के अवसर पर पूरा जिला दीयों की रोशनी से जगमगा उठेगा। जनसेवा, विकास और जनकल्याण के संकल्प के साथ शुरू हो रहे इस महाअभियान के पहले ही दिन जिले के तमाम ऐतिहासिक, प्रशासनिक और प्रमुख विकास स्थलों पर ‘आशीर्वाद के दीये’ प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।


Diwali : डीसी उत्तम सिंह ने ली समीक्षा बैठक

अभियान को भव्य रूप से आयोजित करने के लिए उपायुक्त (डीसी) उत्तम सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि अभियान के तहत तय किए गए सभी कार्यक्रमों का आयोजन बेहतर समन्वय के साथ समय पर पूरा किया जाए।

बैठक के दौरान ‘आशीर्वाद का दीया’ के साथ-साथ ‘रक्तदान’, ‘नमो सेवा—अनकही कहानियां’, ‘सुशासन सेवा संवाद’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ और ‘सेवा सेतु अभियान’ जैसे प्रमुख मॉड्यूल्स की समीक्षा की गई।


Diwali : रोशन होंगे जिले के ये प्रमुख स्थल

17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ मॉड्यूल के तहत शहर के अलग-अलग हिस्सों में दीये जलाए जाएंगे:

  • गुरुग्राम व बादशाहपुर: श्री माता शीतला देवी मंदिर, मिनी सचिवालय, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, गुरुग्राम मेट्रो एक्सटेंशन, नेहरू स्टेडियम, द्वारका एक्सप्रेसवे, इंटरनेशनल सोलर अलायंस मुख्यालय और गुरुग्राम विश्वविद्यालय।

  • पटौदी व मानेसर: केएमपी एक्सप्रेसवे, प्राचीन शिव मंदिर (इच्छापुरी), मारुति प्लांट स्थित गति शक्ति टर्मिनल और निर्माणाधीन अमृत भारत स्टेशन।

  • सोहना: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, ऐतिहासिक शिव कुंड और दमदमा टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स।


Diwali : मानेसर और फर्रुखनगर में लगेंगे रक्तदान शिविर

अभियान के पहले दिन केवल दीप ही नहीं जलेंगे, बल्कि जनसेवा के तहत फर्रुखनगर और मानेसर में विशाल रक्तदान शिविरों का आयोजन भी किया जाएगा। डीसी उत्तम सिंह ने जिलावासियों से इन शिविरों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और समाज सेवा के इस पुनीत कार्य में अपना योगदान देने की अपील की है।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button
Created with ❤