Gurugram News : गुरुग्राम में गड्ढों की मरम्मत शुरु लेकिन ये क्या ? ये कैसी मरम्मत ?
गुरुग्राम की सड़कों पर जहां जहां मरम्मत हो रही है उसे देखकर आपको भी लगेगा कि मरम्मत तो शुरु हो गई है लेकिन नीचे जो तस्वीर है उसे देखकर आप भी कहेंगे कि ये कैसी मरम्मत ?

Gurugram News : गुरुग्राम में बारिश के बाद जगह जगह सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं जिनको भरने के लिए और रास्तों को दुरुस्त करने के लिए उच्च अधिकारियों ने नगर निगम और जीएमडीए को निर्देश दिए हैं लेकिन जिस आदेशों पर GMDA ने काम करना शुरु कर दिया है लेकिन ये काम भी एक बार फिर से सवालों के घेरे में है ।
गुरुग्राम की सड़कों पर जहां जहां मरम्मत हो रही है उसे देखकर आपको भी लगेगा कि मरम्मत तो शुरु हो गई है लेकिन नीचे जो तस्वीर है उसे देखकर आप भी कहेंगे कि ये कैसी मरम्मत ? जिस तरह गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण गुरुग्राम में सड़कों के गड्ढे भर रहा है उसकी गुणवत्ता पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं । GMDA द्वारा ही एक तस्वीर जारी की गई है जिसमें गुरुग्राम बस स्टैंड के बाहर RCC की रोड़ बनाई जा रही है जो कि सीधा मिट्टी पर ही डाली जा रही है । ऐसे में सवाल उठता है कि ये सड़क कितने दिनों तक टिक पाएगी ।

गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने शहर भर में सड़कों की मरम्मत और उन्नयन के अपने अभियान को तेज़ कर दिया है। इसके तहत सड़कों की गुणवत्ता बहाल करने, सड़कों की क्षति को ठीक करने, गड्ढों को भरने और बिटुमिनस परतों से सड़कों को मज़बूत बनाने के लिए समर्पित प्रयास किए जा रहे हैं। सुगम यातायात सुनिश्चित करने, कनेक्टिविटी में सुधार लाने और नागरिकों के समग्र आवागमन के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए इन कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।
सेक्टर 92/95 डिवाइडिंग रोड के मुख्य कैरिजवे की विशेष मरम्मत का काम चल रहा है ताकि वाहनों की आवाजाही सुगम हो सके। सेक्टर 102/102ए मास्टर डिवाइडिंग रोड पर मरम्मत और सुधार कार्य चल रहे हैं ताकि सड़कों की स्थिति में सुधार हो और क्षेत्र में कनेक्टिविटी मज़बूत हो। इसके अलावा, सेक्टर 5 के पास अशोक विहार में यातायात प्रवाह को सुगम बनाने के लिए बिटुमिनस ओवरले के साथ पैचवर्क किया जा रहा है, जबकि सेक्टर 99/102 मास्टर रोड पर भी कैरिजवे को उन्नत करने और यातायात को सुव्यवस्थित करने के लिए इसी तरह का पैचवर्क चल रहा है ।

इस व्यस्त मार्ग पर यातायात को सुचारू बनाने के लिए बस स्टैंड रोड पर सीमेंट कंक्रीट से सुधार कार्य भी चल रहा है। जीएमडीए ने गड्ढों की समस्या को दूर करने और यात्रियों के लिए मोटरेबल कॉरिडोर सुनिश्चित करने के लिए सेक्टर 65/66 सर्विस रोड की विशेष मरम्मत भी जा रही है । इसके अलावा, जीएमडीए नवरात्रि मेले से पहले शीतला माता मंदिर रोड की सड़कों की स्थिति में सुधार के लिए काम कर रहा है और इस मार्ग पर बड़े पैमाने पर पैचवर्क किया जा रहा है।