Gurugram में बेसहारा पशुओं को सड़क से हटाना पड़ा भारी, नगर निगम की टीम पर हमला, गाड़ियों के शीशे फोड़े

Gurugram में सड़कों पर घूमने वाले बेसहारा पशुओं को हटाना गुरुग्राम नगर निगम की टीम को भारी पड़ गया । पशुपालकों ने निगम की टीम को घेरकर उन पर जानलेवा हमला कर दिया । ये घटना पालम विहार इलाके के कृष्णा चौक के पास हुई । मामले में पुलिस को शिकायत दे दी गई है आरोपियों की तलाश की जा रही है ।

हरिनगर और सेक्टर 10 इलाके से सड़कों पर घूमने वाले बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए नगर निगम की टीम ने अभियान चलाया । जब निगम की टीम अपनी गाड़ी में बेसहारा पशुओं को पकड़कर गौशाला लेकर जा रही थी तो पशुपालकों ने निगम की टीम का पीछा किया ।

पीछा करते हुए पशुपालक कृष्णा चौक पर पहुंचे और निगम की टीम को घेरकर उनपर हमला कर दिया । पशुपालकों ने निगम की सरकारी गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर दी । ये पूरी घटना मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली और आसपास के सीसीटीवी कैमरों में भी घटना कैद हो गई ।

नगर निगम के सैनेटरी इंस्पेक्टर अमन ने बताया कि नगर निगम की सैनेटरी और पशु नियंत्रण टीम सड़कों पर घूमने वाले बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चला रही है । हरिनगर इलाके से ऐसे ही बेसहारा को पकड़कर कार्टरपुरी गौशाला ले जा रहे थे उसी दौरान कृष्णा चौक के पास डेयरी संचालक और पशुपालकों ने निगम की टीम को घेर लिया और उन पर जानलेवा हमला कर दिया ।

आरोपियों के खिलाफ पुलिस में सरकारी काम में बाधा डालना, जानलेवा हमला करने का शिकायत दर्ज करा दी गई है । अब पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है ।

पहले भी हुए हैं हमले

ये पहली बार नहीं है जब नगर निगम की टीम पर इस तरह हमला किया गया हो । गुरुग्राम में डेयरी संचालक दूध निकालकर गायों को सड़कों पर खुला छोड़ देते हैं । प्रशासन की तरफ से जब ऐसे बेसहारा पशुओं को पकड़कर ले जाया जाता है तो पशुपालक मिलकर झुंड में आते हैं और नगर निगम की टीम पर पशुओं की छुड़ाने की कोशिश करते हुए हमला कर देते हैं ।

सड़कों का बुरा हाल, हादसे का खतरा

आज गुरुग्राम की किसी भी सड़क पर चले जाइए हर सड़क पर बेसहारा पशुओं का कब्जा है । ऐसे में सड़कों पर चलने वाले वाहनों से हादसा होने का खतरा बढ़ गया है । डेयरी संचालक और पशुपालक कानूनो की उल्लंघना करते हुए पशुओं का सुबह शाम दूध निकालकर इन पशुओं को सड़कों पर खुला छोड़ देते हैं ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button
Created with ❤