प्रदूषण पर बड़ा एक्शन ! 1 नवंबर से Delhi में इन गाड़ियों के लिए रहेगी No Entry, गुरुग्राम पुलिस का ट्रांसपोर्टरों को अल्टीमेटम

No Entry : अगले महीने से यानि कि 1 नवंबर 2026 से दिल्ली में प्रदूषण को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है । एक नवंबर से दिल्ली में बाहरी राज्यों में रजिस्टर्ड BS-4 कमर्शियल वाहनों की एंट्री पूर्ण रुप से प्रतिबंध कर दी गई हैं । एक तारीखे से दिल्ली में वो भारी और कमर्शियल वाहन प्रवेश नहीं कर पाएंगे जो कि BS-4 हैं ।

गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को गुरुग्राम के ट्रांसपोर्टरों के साथ मीटिंग करके अल्टीमेटम जारी कर दिया है कि दिल्ली में एक नवंबर से EV, CNG और BS-6 वाले मालढोहक वाहनों को ही एंट्री मिलेगी । दूसरे राज्यों में रजिस्टर्ड वाहनों को दिल्ली में प्रवेश नहीं दिया जाएगा ।

इस फैसले के बाद ट्रांसपोर्टरों में हड़कंप हैं । इसका सीधा सीधा असर लाखों वाहनों पर पड़ेगा । अब दिल्ली में केवल वही व्यावसायिक वाहन प्रवेश कर पाएंगे जो कि या तो दिल्ली में रिजस्टर्ड हैं या फिर BS-6 वाले वाहन हैं ।

ऑल इंडिया परमिट बसें भी होंगी बैन (No Entry)

केवल मालवाहक वाहन ही नहीं बल्कि ऑल इंडिया परमिट वाली बसें भी दिल्ली में प्रवेश नहीं पाएंगी । इस बार नियम इतने कड़े किए गए हैं कि हल्के, मध्यम और भारी मालवाहक वाहनों के साथ साथ ऑल इंडिया परमिट वाली लग्जरी बसें और ट्रकों को भी कोई ढील नहीं दी जाएगी । इस नियम में केवल दिल्ली में रजिस्टर्ड भारी वाहनों को ढील दी गई है जबकि बाहरी राज्यों वाले तमाम BS-4 वाले वाहन पूर्ण रुप से प्रतिबंधित रहेंगे ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button
Created with ❤