Gurugram Metro Corridor के बीच में आ रही ज़मीनों का जल्द होगा अधिग्रहण, 11 फरवरी को होगा फैसला

बैठक में समिति के सभी सदस्यों एवं उनके प्रतिनिधियों ने भाग लिया, वहीं Gurugram Metro Rail Limited (GMRL) द्वारा परियोजना के लिए आवश्यक भूमि एवं अधिग्रहण की प्रमुख प्रक्रियाओं पर प्रस्तुति दी गई।

Gurugram Metro Corridor : गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के लिए निजी भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से लैंड परचेज कमेटी (Land Purchase Committee) की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें गुरुग्राम के डीसी अजय कुमार ने अध्यक्षता की । हरियाणा सरकार द्वारा आपसी सहमति के माध्यम से निजी भूमि अधिग्रहण की नीति अधिसूचित की जा चुकी है, जिसके अंतर्गत LPC (Land Purchase Committee) का गठन किया गया है । बैठक में समिति के सभी सदस्यों एवं उनके प्रतिनिधियों ने भाग लिया, वहीं Gurugram Metro Rail Limited (GMRL) द्वारा परियोजना के लिए आवश्यक भूमि एवं अधिग्रहण की प्रमुख प्रक्रियाओं पर प्रस्तुति दी गई।

11 फरवरी को होगी अगली बैठक

डीसी अजय कुमार ने बैठक में Land Acquisition Officer (LAO) को निर्देश दिए कि Old Gurugram Metro Corridor के फेस 1 के लिए एवं डिपो क्षेत्र के लिए चिन्हित भूमि की संयुक्त साइट वेरिफिकेशन प्रक्रिया को नीति के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए । LAO द्वारा अवगत कराया गया कि संयुक्त निरीक्षण एवं स्वामित्व सत्यापन प्रक्रिया में लगभग एक सप्ताह का समय लग सकता है, जिसके मद्देनज़र LPC की अगली बैठक 11 फरवरी को आयोजित करने का निर्णय लिया गया ।
बैठक में यह भी चर्चा की गई कि अधिग्रहित की जाने वाली भूमि की अधिसूचना आरएफसीटीएलएआरआर RFCTLARR अधिनियम-2013 (The Right to Fair Compensation and Transparency in Land Acquisition, Rehabilitation and Resettlement (RFCTLARR) Act, 2013) के प्रावधानों के अनुरूप जारी की जाएगी । डीसी ने GMRL अधिकारियों को निर्देश दिए कि कॉरिडोर फेज़ 2 के लिए भूमि अधिग्रहण से संबंधित विवरण शीघ्र प्रस्तुत किया जाए, ताकि दोनों पैकेजों की अधिसूचना एक साथ जारी की जा सके । जीएमआरएल अधिकारियों ने बैठक में बताया कि आवश्यक भूमि का विवरण समिति के को शीघ्र उपलब्ध कराया जाएगा।

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में अतिरिक्त सीईओ जीएमडीए विश्वजीत चौधरी, एसडीएम गुरुग्राम परमजीत चहल, एलएओ अनुपमा मलिक,
नगर निगम गुरुग्राम से संयुक्त आयुक्त विशाल, डीआरओ विजय यादव, जीएमआरल से सीपीएम आर.पी गुप्ता, जीएमआरल से डायरेक्टर (प्रोजेक्ट) एसआर सांगवा, एडवाइजर अर्बन टीपीटी सुजाता सांवत, डीटीपी प्लानिंग प्रवीण चौहान सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!