Gurugram News

Gurugram: मुख्यमंत्री Grievance Committee की बैठक में बुधवार को अध्यक्षता करेंगे, 19 शिकायतों पर होगी सुनवाई

डीसी ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर तीन बजे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण की 14वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

Advertisement
Advertisement

Gurugram News Network – हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को जिला गुरूग्राम के दौरे पर रहेंगे। डीसीने बतासा कि मुख्यमंत्री बुधवार को सुबह 11 बजे सिविल लाइंस स्थित जिला परिषद के स्वतंत्रता सेनानी सभागार में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता करेंगे और 19 परिवादों की सुनवार्ई करेंगे।

उन्होंने बताया कि प्रातः 11 बजे आयोजित इस बैठक में सभी विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे ताकि शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया जा सके।

Advertisement

डीसी ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर तीन बजे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण की 14वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

बैठक में गुरुग्राम के विकास से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं पर चर्चा के साथ साथ प्राधिकरण के वर्ष 2025-26 वार्षिक बजट को भी मंजूरी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री इस दौरान लोक निर्माण विभाग से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास कर आमजन को समर्पित करेंगे।

 

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now, News18 India, News24, Khabrein Abhi Tak, A1 Tehelka Haryana ) बतौर रिपोर्टर गुरुग्राम से काम किया और स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई । साल 2018 में उन्होंने ‘Gurugram News Network’ डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म की शुरुआत की, जो आज गुरुग्राम क्षेत्र की ताज़ा और भरोसेमंद खबरों का प्रमुख स्रोत माना जाता है। सुनील यादव मुख्य रूप से क्राइम, राजनीति, प्रशासनिक मामलों, और स्थानीय जन-सरोकार से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—जमीनी हकीकत पर आधारित रिपोर्टिंग, निष्पक्ष विश्लेषण और तथ्यात्मक… More »
Advertisement
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!