‘हमनें काम नहीं किया इसीलिए आप घर से काम करिए’, Gurugram में आज भी Work From Home की एडवाइज़री जारी

Work From Home : गुरुग्राम में जलभराव के निपटने के लिए जिम्मेवारों ने काम नहीं किया इसीलिए आप घर से काम कीजिए । लगातार तीसरे दिन गुरुग्राम जिला प्रशासन द्वारा शहर में निजी कंपनियों के लिए वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी जारी की गई है । शुक्रवार को शाम 5 बजे तक गुरुग्राम में मात्र 50mm बारिश दर्ज की गई जिसके बाद शनिवार के लिए भी जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर दी है ।
60MM बारिश से डर कर WFH की एडवाइजरी जारी
पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने गुरुग्राम में कोई रिकॉर्ड नहीं तोड़ा है, शुक्रवार को तो मात्र 60mm बारिश दर्ज की गई है इसके बावजूद जिला प्रशासन ने शनिवार के लिए WFH की एडवाइजरी जारी की है, क्या ये शहर 60mm की भी नहीं झेल सकता । जबकि मॉनसून से पहले तो जिला प्रशासन ने दावा किया था कि इस साल जलभराव नहीं होगा ।
गुरुग्राम में लगातार हो रही बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने एक बार फिर वर्क फ्रॉम होम (WFH) की एडवाइजरी जारी की है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं गुरुग्राम के उपायुक्त (DC) उत्तम सिंह ने कॉरपोरेट कार्यालयों और निजी संस्थानों से 8 अगस्त को भी कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए प्रोत्साहित करने की सलाह दी है।

7 अगस्त को 60 एमएम बारिश दर्ज
जिला प्रशासन के अनुसार, 7 अगस्त को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक गुरुग्राम जिले में 60 एमएम बारिश दर्ज की गई। लगातार बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बनने और ट्रैफिक प्रभावित होने की आशंका जताई गई है । प्रशासन का कहना है कि बारिश के बाद जल निकासी, सड़कों की मरम्मत और अन्य बहाली कार्यों को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए लोगों की अनावश्यक आवाजाही को कम करना जरूरी है।
निजी संस्थानों को WFH के लिए प्रोत्साहित करने की सलाह
जिला प्रशासन ने गुरुग्राम स्थित कॉरपोरेट कार्यालयों और निजी संस्थानों को 8 अगस्त को कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए प्रोत्साहित करने की सलाह दी है। प्रशासन के मुताबिक, इस कदम से बारिश के दौरान सड़कों पर वाहनों का दबाव कम करने, ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने और जलभराव वाले क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में मदद मिलेगी।
जलभराव और ट्रैफिक जाम की आशंका
गुरुग्राम में बारिश के दौरान कई प्रमुख सड़कों और निचले इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आती है। ऐसे में जिला प्रशासन ने नागरिकों से मौसम की स्थिति को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचने और बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है।
प्रशासन की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि वे जलभराव वाले रास्तों पर जाने से बचें और राहत, जल निकासी तथा बहाली कार्यों में प्रशासन का सहयोग करें।
जरूरी हेल्पलाइन नंबर
बारिश, जलभराव या सड़क संबंधी समस्या होने पर नागरिक इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
GMDA: 1800-180-1817 / 0124-2050808
NHAI: 1033 / 9311920617
MCG: 9821395354
DRO: 9289790948
