Business NewsCountry News

DA Hike Update: दिवाली से पहले मिल गई गुड न्यूज, जुलाई में केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4% बढ़ेगा

DA News: महंगाई भत्ते को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के बीच बड़ी उत्सुकता देखी जा रही है। साल 2025 की दूसरी छमाही की शुरुआत होते ही उम्मीद की जा रही है कि जुलाई 2025 से DA में 4% की वृद्धि हो सकती है, जिससे नया DA 59% हो जाएगा। अगर सब कुछ योजना के अनुसार चला, तो 2027 के मध्य तक नया वेतन आयोग लागू हो सकता है।

Advertisement
Advertisement

DA Hike Update: महंगाई भत्ते को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के बीच बड़ी उत्सुकता देखी जा रही है। साल 2025 की दूसरी छमाही की शुरुआत होते ही उम्मीद की जा रही है कि जुलाई 2025 से DA में 4% की वृद्धि हो सकती है, जिससे नया DA 59% हो जाएगा। अगर सब कुछ योजना के अनुसार चला, तो 2027 के मध्य तक नया वेतन आयोग लागू हो सकता है।

महंगाई भत्ता तय करने के लिए सरकार AICPI को आधार मानती है। इस इंडेक्स के जरिए यह पता चलता है कि बाजार में महंगाई का स्तर क्या है। हाल के महीनों में इस इंडेक्स में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है जो मार्च 2025 में 143, अप्रैल 2025 में 143.5 और मई 2025 में 144 रही हैं।

Advertisement

आंकड़ों के अनुसार, मई में 0.5 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अगर जून 2025 में भी इसी तरह की बढ़ोतरी होती है, तो DA में 4% की वृद्धि लगभग तय मानी जा रही है। फिलहाल केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 55% DA मिल रहा है। अगर इसमें 4% की बढ़ोतरी होती है, तो नया DA 59% हो जाएगा। यह बढ़ोतरी दिवाली से पहले वेतन और पेंशन में बड़ा फायदा दे सकती है।

DA में बढ़ोतरी से 1 करोड़ से अधिक कर्मचारी और पेंशनर्स को लाभ मिलने की उम्मीद है। सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, माना जा रहा है कि सितंबर या अक्टूबर 2025 में DA बढ़ोतरी का ऐलान किया जा सकता है।

पिछली बार की तरह ही, यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से लागू हो सकती है और अक्टूबर या नवंबर की सैलरी के साथ इसका भुगतान किया जा सकता है। अगर DA में 4% की बढ़ोतरी होती है, तो यह नवरात्रि, दशहरा और दिवाली जैसे त्योहारों से पहले कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत लेकर आएगी।

इससे न सिर्फ उनकी आमदनी बढ़ेगी, बल्कि बाजार में खर्च करने की क्षमता भी बढ़ेगी। सरकार ने 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। हालांकि अभी तक इसकी कमेटी का गठन नहीं हुआ है। संभावना है कि अगस्त 2025 के अंत तक समिति का गठन हो जाएगा। DA Hike Update

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now, News18 India, News24, Khabrein Abhi Tak, A1 Tehelka Haryana ) बतौर रिपोर्टर गुरुग्राम से काम किया और स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई । साल 2018 में उन्होंने ‘Gurugram News Network’ डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म की शुरुआत की, जो आज गुरुग्राम क्षेत्र की ताज़ा और भरोसेमंद खबरों का प्रमुख स्रोत माना जाता है। सुनील यादव मुख्य रूप से क्राइम, राजनीति, प्रशासनिक मामलों, और स्थानीय जन-सरोकार से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—जमीनी हकीकत पर आधारित रिपोर्टिंग, निष्पक्ष विश्लेषण और तथ्यात्मक… More »
Advertisement
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!