Good News : द्वारका एक्सप्रेसवे और सोहना हाईवे को जोड़ने के लिए प्रक्रिया शुरू, सरकारी मंजूरी के लिए जाएगा प्रस्ताव
GMDA ने शुरू की टेंडर प्रक्रिया; वाटिका चौक पर बनेगा नया क्लोवरलीफ, दिल्ली-मुंबई रूट पर सफर होगा बेहद आसान।

Good News/गुरुग्राम
दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों के लिए राहत की बड़ी खबर (Good News) है। गुरुग्राम में सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) को नया रूप देने की तैयारी तेजी से चल रही है। द्वारका एक्सप्रेसवे को सीधे गुरुग्राम-सोहना हाईवे से जोड़ने के लिए ₹775 करोड़ की अनुमानित लागत से 4-लेन एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जाएगा। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) अगले सप्ताह तक इसके लिए आधिकारिक टेंडर जारी कर सकता है।
Good News : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता वाली इंफ्रास्ट्रक्चर एवं इंजीनियरिंग कमेटी के पास टेंडर दस्तावेज समीक्षा के लिए भेजे जा चुके हैं। आगामी तीन से चार दिनों में प्रशासनिक मंजूरी मिलते ही निर्माण प्रक्रिया को रफ्तार दी जाएगी। ठेका आवंटित होने के बाद इस महत्वाकांक्षी परियोजना को 30 महीने की समय सीमा के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
परियोजना की प्रमुख विशेषताएं: Good News
लेन नेटवर्क: द्वारका एक्सप्रेसवे और दिल्ली-जयपुर हाईवे से सोहना हाईवे की ओर 4-लेन का एलिवेटेड फ्लाईओवर बनेगा।
निचली सड़क की क्षमता: एलिवेटेड रोड के ठीक नीचे एसपीआर पर दोनों तरफ 3-3 लेन की मुख्य सड़क और 2-2 लेन की सर्विस रोड बनाई जाएगी।
वाटिका चौक क्लोवरलीफ: सोहना हाईवे और नए एलिवेटेड रोड के बीच बिना बाधा यातायात के लिए वाटिका चौक पर एक अत्याधुनिक क्लोवरलीफ इंटरचेंज तैयार होगा, जिसका एस्टीमेट अगले दो हफ्तों में फाइनल हो जाएगा।
इस लिंक के तैयार होने से न केवल गुरुग्राम के आंतरिक इलाकों में लगने वाले ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी, बल्कि दिल्ली से मुंबई एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले भारी वाहनों को भी एक सुगम और निर्बाध रूट मिल सकेगा।
