गुरुग्राम में ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंची Bokaro Police, 25 लाख की धोखाधड़ी के भगोड़े आरोपी के घर चस्पाया नोटिस

डीएलएफ फेस-3 स्थित आवास पर पुलिस ने किया मुनादी, एक महीने में कोर्ट में पेश न होने पर संपत्ति कुर्क करने की दी चेतावनी

Bokaro Police/गुरुग्राम
झारखंड के बोकारो जिले से एक बड़े मामले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बोकारो के एक कारोबारी से 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में भगोड़े घोषित किए गए आरोपी के गुरुग्राम स्थित घर पर झारखंड पुलिस (Bokaro Police) ने ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचकर नोटिस चस्पा किया है। अदालत के आदेश पर की गई इस कार्रवाई से इलाके में सनसनी फैल गई।

ढोल-नगाड़े बजाकर की मुनादी, आसपास जुटे लोग
बोकारो जिले के बेरमो थाने में तैनात सहायक उप-निरीक्षक (ASI) प्रभात किरण कोकिल अपनी पुलिस टीम (Bokaro Police) के साथ गुरुग्राम पहुंचे। उन्होंने डीएलएफ फेस-3 के वी ब्लॉक स्थित आरोपी बलराम कुमार गुप्ता के घर के बाहर पहुंचकर ढोल-नगाड़े बजाए और माइक से अनाउंसमेंट (मुनादी) की। Bokaro Police की इस अनोखी कार्रवाई को देखने के लिए आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।

Bokaro Police पुलिसकर्मी ने घर के बाहर नोटिस पढ़कर सुनाया और उसे मुख्य दरवाजे पर चस्पा कर दिया। हालांकि, कार्रवाई के दौरान घर के अंदर से कोई भी बाहर नहीं आया।


3 साल से फरार है आरोपी, कोर्ट ने दी एक महीने की मोहलत

Bokaro Police एएसआई प्रभात किरण ने बताया कि पिछले तीन साल से आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है, लेकिन वह लगातार फरार चल रहा है। अदालत में पेश न होने के कारण कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित किया है। अदालत की ओर से आरोपी को पेश होने के लिए एक महीने का समय दिया गया है। यदि वह तय समय पर अदालत में पेश नहीं होता है, तो उसकी संपत्ति कुर्क कर ली जाएगी।


जमीन बेचने के नाम पर ठगे थे 25 लाख रुपये

बोकारो के बेरमो निवासी एग्रो बिजनेस करने वाले मुकुल कुमार ने Bokaro Police को दी शिकायत में बताया था कि उनकी जान-पहचान गुरुग्राम निवासी बलराम कुमार गुप्ता और दीपक कुमार से हुई थी, जो आपस में रिश्तेदार हैं। व्यवसाय के लिए जमीन की आवश्यकता होने पर दोनों ने ओरमांझी में एक पेट्रोल पंप के पास खाली प्लॉट दिखाया, जिसे दीपक ने अपना बताया था।

अगस्त 2021 में सौदा तय होने के बाद मुकुल कुमार ने दो किस्तों में 25 लाख रुपये दोनों के बैंक खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए थे। काफी समय बीतने के बाद भी न तो जमीन का बैनामा हुआ और न ही पैसे वापस मिले। जब उन्होंने अपने रुपये मांगे, तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी।

इस मामले में 22 मई 2023 को बेरमो थाने (Bokaro Police) में दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस तभी से इनकी तलाश में जुटी है और पहले भी कई बार गुरुग्राम में दबिश दे चुकी है।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button
Created with ❤