Crime News: जिस घर में बजनी थी शहनाई, वहां पसरा मातम, अडानी रियल्टी के मैनेजर की कार में गोली मारकर हत्या

Crime News/गुरुग्राम
जिस घर में कुछ ही महीनों बाद शादी की शहनाई बजने वाली थी, वहां आज मातम पसरा हुआ है। सेक्टर-29 स्थित अडानी रियल्टी में कार्यरत 31 वर्षीय मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की खौफनाक हत्या (Crime News) की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने उनकी पूर्व सहकर्मी आन्या वत्स और उसके लिव-इन पार्टनर संयम सचदेवा को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है।
शापिंग के बाद ‘मीटिंग’ का झांसा देकर निकला था युवराज (Crime News)
युवराज सिंह मनचंदा (निवासी सरिता विहार, दिल्ली) की इसी साल शादी तय हुई थी। 6 सितंबर को वह अपनी बहन के साथ लाजपत नगर में शादी की शॉपिंग करने निकला था। शॉपिंग के बाद शाम करीब 4 बजे युवराज ने गुरुग्राम में एक मीटिंग की बात कहकर बहन को घर भेज दिया और 10 बजे तक लौटने का वादा किया। जब वह रात तक नहीं लौटा और फोन बंद आने लगा, तो परिजनों ने तलाश शुरू की। 11 सितंबर को लाजपत नगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) से खुला राज (Crime News)
जांच के दौरान पुलिस ने जब युवराज के मोबाइल नंबर के CDR और IPDR खंगाले, तो आखिरी बातचीत पूर्व सहकर्मी आन्या वत्स के साथ पाई गई। शक गहराने पर पुलिस जब आन्या तक पहुंची, तो उसका फोन बंद मिला। तकनीकी जांच के जरिए पता चला कि आन्या नए नंबर का इस्तेमाल कर रही है। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर दोनों आरोपियों को उत्तराखंड से दबोच लिया।
7 घंटे कार में घुमाई लाश, नाले में फेंका (Crime News)
आरोपियों ने पूछताछ में कबूला कि कार में कहासुनी के दौरान आन्या ने अपनी क्रेटा कार में युवराज की गर्दन में दो गोलियां मार दीं। हत्या के बाद दोनों करीब 7 घंटे तक शव को कार में लेकर सही ठिकाने की तलाश में घूमते रहे। आखिर में गुरुग्राम के सेक्टर-70 स्थित एक नाले में शव को फेंककर फरार हो गए, जो 10 सितंबर को बरामद हुआ।
डीसीपी के मुताबिक, प्राथमिक जांच में हत्या की वजह पैसों का लेनदेन सामने आ रही है। हालांकि, आरोपी महिला लगातार अपने बयान बदल रही है। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है, जहां उनसे गहन पूछताछ जारी है।
