Haryana में 2,000 से ज्यादा प्रॉपर्टी की नीलामी करेगा HSVP, जानिए शहर और तारीखों की पूरी लिस्ट

नीलामी की प्रक्रिया को दो मुख्य चरणों में विभाजित किया गया है, जिसमें प्रदेश के लगभग सभी प्रमुख शहर कवर होंगे। पहले चरण के शहर अंबाला, यमुनानगर, अलीपुर, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोहना, रेवाड़ी और धारूहेड़ा।

Haryana में संपत्ति खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए खुशखबरी है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) ने इस साल का पहला ई-ऑक्शन शेड्यूल जारी कर दिया है। इस योजना के तहत प्रदेश के विभिन्न शहरों में 2,000 से ज्यादा संपत्तियों, विशेषकर फ्लैट्स की नीलामी की जाएगी। बता दें कि हरियाणा हाउसिंग बोर्ड का HSVP में विलय होने के बाद, बोर्ड की संपत्तियों की बिक्री की जिम्मेदारी अब प्राधिकरण संभाल रहा है।

HSVP ने फरवरी, मार्च और अप्रैल के महीनों के लिए विस्तृत कार्यक्रम तैयार किया है। प्रत्येक महीने में दो बार ई-ऑक्शन आयोजित की जाएगी।  पहला चरण 18 फरवरी, 9 मार्च और 1 अप्रैल को नीलामी होगी। दूसरा चरण 25 फरवरी, 17 मार्च और 15 अप्रैल की तिथियां निर्धारित की गई हैं। Haryana

नीलामी की प्रक्रिया को दो मुख्य चरणों में विभाजित किया गया है, जिसमें प्रदेश के लगभग सभी प्रमुख शहर कवर होंगेपहले चरण के शहर अंबाला, यमुनानगर, अलीपुर, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोहना, रेवाड़ी और धारूहेड़ा। दूसरे चरण के शहर फतेहाबाद, रोहतक, हिसार, झज्जर, रतिया, सिरसा, टोहाना, घरौंडा, कैथल, करनाल, नरवाना और पानीपत है। Haryana News

प्राधिकरण के अनुसार एचएसवीपी सेक्टरों के पास स्थित बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) और ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) श्रेणी के फ्लैट्स लंबे समय से खाली पड़े थे। अब सरकार ने इन श्रेणियों की संपत्तियों को ई-नीलामी के जरिए बेचने का निर्णय लिया है, जिससे जरूरतमंदों को रियायती दरों पर आवास मिल सकेगा।

निलामी में कैसे लें भाग ?

HSVP के इस ऑक्शन में भाग लेने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की वेबसाइट https://hsvpauction.procure247.com/ पर जाना होगा । इस वेबसाइट पर लोगिन करने के बाद ई-ऑक्शन में भाग लिया जा सकता है । ई-ऑक्शन में भाग लेने के लिए बयाना राशि (EMD) नीलामी की तारीख से एक दिन पहले शाम 5 बजे तक जमा करानी अनिवार्य होगी।  विस्तृत विवरण के लिए इच्छुक खरीदार संबंधित जिले के संपदा कार्यालय (Estate Office) में संपर्क कर सकते हैं। Haryana

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!