Gold Silver Price Today : सोने चांदी के दामों में फिर आया उछाल ! 8 हज़ार तक बढ़ गए सोने के भाव !

Gold Silver Price Today : देश में एक बार फिर से सोने चांदी के दामों में उछाल देखने को मिल रहा है । पिछले एक सप्ताह में देश में सोने के दामों में लगभग 8 हज़ार रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई है । वहीं चांदी के दामो में भी भारी उछाल देखा गया है । पिछले सप्ताह के अंतिम तीन दिनों में सबसे ज्यादा बढोतरी हुई है । वहीं चांदी के दाम भी ढाई लाख से ऊपर ट्रेंड कर रही है ।
आज के सोने चांदी के भाव ?
देश में सोने के दाम 1.60 लाख रुपए प्रति दस ग्राम से ऊपर चल रहे हैं । पिछले सात दिनों में सोने के दामों में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है । 20 अगस्त को सप्ताह की सबसे अधिक बढोतरी दर्ज की गई जो कि 4,300 रुपए प्रति दस ग्राम की थी ।
आज दिल्ली एनसीआर में 24 कैरेट सोने के दाम 1,63,080 रुपए प्रति दस ग्राम हैं जो कि 17 अगस्त को 1,55,130 रुपए प्रति दस ग्राम थी । वहीं 22 कैरेट सोने के दामों की बाद करें तो आज 22 कैरेट सोने के दाम 1,49,490 रुपए प्रति ग्राम हैं, पिछले सोमवार को 22 कैरेट सोने के दाम 1,42,700 रुपए प्रति दस ग्राम थे ।
वहीं चांदी के दामों की बात करें तो चांदी के आज के दाम 2,59,900 रुपए प्रति किलोग्राम हैं जो कि 17 अगस्त को 1,50,000 रुपए प्रति किलोग्राम थे ।
NOTE : अलग अलग शहरों में मेकिंग चार्ज और टैक्स के अनुसार दामों में अंतर हो सकता है ।
